पंजाब: CM भगवंत मान ने सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को हरी झंडी दिखाकर सिंगापुर किया रवाना

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज फिर पंजाब में न्यारी व उच्च स्तरीय विद्या देने की गांरटी पूरी की है। सी.एम. मान ने 72 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को सिंगापुर रवाना करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी मौजूद रहे। सी.एम. मान ने खुद हरी झंडी देकर प्रिसिपलों को सिंगापुर रवाना किया।

सिंगापुर रवाना करने से पहले सी.एम.मान ने सभी प्रिंसिपलों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें शिक्षा को लेकर गारंटी पूरी की है। वह शिक्षा को वर्ल्ड क्लास बनाएंगे। प्रिंसिपलों व टीचरों को नए तरीके से पढ़ाने की ट्रेनिंग देंगे।

CM मान ने प्रिंसिपलों को हरी झंडी दिखाकर सिंगापुर किया रवाना

जो आज इस कड़ी में मील पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रिंसिपलों के 2 बैच सिंगापुर प्रिंसिपल ट्रेनिंग अकैडमी में जाकर ट्रेनिंग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं जो शिक्षा की आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग लेंगे व पंजाब के शिक्षा स्तर को और ऊंचा करेंगे।

उन्होंने कहा कि आज 92 प्रतिशत टीचर पहली बार विदेश जा रहे हैं। यह टूर 5-6 दिन का है। स्कूल के प्रिंसिपल जो वहां से शिक्षा लेक आएंगे वह उन्हें पंजाब के टीचर्स के सांझा करेंगे। उन्होंने शिक्षा को उच्च स्तर का बनाने के लिए एक उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने जैसे दातर को तेज करने के लिए रेती लगानी पड़ती है वैसे बच्चों को चाहे वह साइंस, चाहे वह स्पोटर्स वाली रेती लग जाए तो बच्चे दुनिया में नाम रोशन करने के काबिल होंगे। बच्चे नाम रोशन भी कर रहे हैं। सी.एम. मान ने कहा कि यूथ को हर फील्ड में प्रोत्साहित कर रहे हैं। यूथ का जो भी मनपसंद विषय उसे पढ़ाने के लिए वह बढ़िॉया कोच, टीचर देंगे।

उन्होंने कहा की आज एक मीटिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यू.पी.एस. के 8 सेंटर खोलने का ऐलान किया था जिस संबंधी मीटिंग है। सी.एम. मान ने कहा कि बच्चे प्लस टू करने के बाद आईलेट्स करके विदेश जाने को पहल दे रहे हैं जिस कारण इंजीनियर, टेक्नीकल कॉलेज में एडमिशन कम हो गई। यू.पी.एस. के जो सेंटर खोले जाएंगे वह सभी वर्ग के बच्चों के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट है। यू.पी.एस. सेंटर में लेटस्ट तकनीक व लाइब्रेरी माहौल मिलेगा। पटियाला अकैडमी में जो पुराने कोच है उनसे भी एक्सपीरियंसर हासिल किया जाएगा। वह शिक्षा को परोपकारी बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री मान ने इस दौरान एस.जी.पी.सी. पर फिर से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जत्थेदार ने किसी चैनल का नाम नहीं लिया है। एस.जी.पी.सी. यू-ट्यूब पर टैंडर लगा रही थी। उन्होंने केवल पी.टी.सी. प्रसारण के लिए क्यों कहा। एस.जी.पी.सी. एक ही चैनल को क्यों बिनती कर रही है। मिन्नता करके प्रसारण करने के लिए कह रहे हैं। जत्थेदार ने कहा कि सैटेलाइट चैनल पर भी प्रसारण हो। गुरबाणी प्रसारण को लेकर तकरार जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने बहुत ही बढ़िया तरीके से प्लानिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+