पंजाब: CM मान ने जताया सांसद संतोख चौधरी के निधन पर दुख
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है।

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शनिवार को राहुल गांधी के साथ चल रहे कांग्रेसी सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया। संतोख चौधरी 76 साल के थे और 2019 में दूसरी बार जालंधर से सांसद चुने गए थे।
सांसद संतोख चौधरी के निधन पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दूसरे नेताओं ने शोक जताया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ है। मुख्यमंत्री मान ने ईश्वर से शोक संतप्त आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उल्लेखनीय है कि संतोख सिंह चौधरी लुधियाना में राहुल गांधी की यात्रा के साथ चल रहे थे। इसी बीच अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उनका निधन हो गया, जिसके बाद राहुल गांधी ने इस यात्रा को तुरंत रोक दिया।












Click it and Unblock the Notifications