पंजाब: ट्रैक्टर पर स्टंट के दौरान युवक की मौत के बाद CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील

फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव सारचूर में खेल मेले के दौरान ट्रैक्टर पर स्टंट कर रहे एक युवक की अपने ही ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना पर सीएम भगवंत सिंह मान ने दुख जताया है। साथ ही लोगों से खास अपील की है। इसके अलावा उनका सख्त फैसला भी सामने आया है।

सीएम भगवंत मान ने एक्स (ट्विटर) पर इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि प्रिय पंजाब के लोगों ट्रैक्टर को खेतों का राजा कहा जाता है। इसे मौत का फरिश्ता मत बनाओ।

ट्रैक्टर पर स्टंट के वक्त युवक की मौत, CM मान का बड़ा फैसला

सीएम भगवंत मान ने खतरनाक स्टंट पर लगाई रोक

उन्होंने कहा कि पंजाब में ट्रैक्टर और संबंधित उपकरणों के साथ किसी भी तरह के स्टंट या खतरनाक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। सीएम भगवंत मान ने इस घटना के बाद पंजाब में खतरनाक स्टंट पर रोक लगा दी।

यह भी पढ़ें- सीएम भगवंत मान बोले- एसवाईएल के साथ पंजाब के सभी मुद्दों पर खुलकर होगी बात, सारा सच आ जाएगा सामने

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा काफी वायरल

सीएम भगवंत मान ने इस घटना के बाद कड़ा फैसला सुनाया है। बता दैं कि स्टंट करते वक्त ट्रैक्टर के नीचे आने से युवक सुखमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे संबंधी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ हो रहा है। इसी संबंध में सीएम भगवंत मान ने यह कड़ा फैसला सुनाया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 महीने में जब्त की करीब 1100 किलो हेरोइन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+