सीएम भगवंत मान बोले- एसवाईएल के साथ पंजाब के सभी मुद्दों पर खुलकर होगी बात, सारा सच आ जाएगा सामने

Chandigarh: लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में 1 नवंबर को मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और विपक्षी राजनीतिक दलों के बीच बहस होने वाली है। ये बहस पंजाब के ज्‍वलंत मुद्दों पर होगाी, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी काफी उत्‍सुक है।

Bhagwant Mann

आम आदमी पार्टी के मुख्‍यालय में मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं और आप नेताओं को संबोधित करते हुए कहा 1 नवंबर पंजाब का दिन है। उस दिन पंजाब सभी ज्‍वलंत मुद्दों पर महाबहस होगी, जिसके लिए हमारी सरकार तैयार है।

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा हम इस मौके पर विपक्ष के साथ हम केवल एसवाईएल पर ही नहीं बल्कि पूरे सूबे से संबंधित सभी मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं। भगवंत मान ने कहा 1नवंबर 1996 को विपक्ष के साथ हम सिर्फ एसवाईएल पर नहीं बल्कि सूबे के सभी मुद्दों पर बहस करना चाहते हैं।

उन्‍होंने कहा 1 नवंबर 1966 को पंजाब का गठन के बाद कैसे राज्‍य में किसानों की किसानी खराब हुई और कैसे कृषि घाटे का व्‍यापार बनती गई, ये सारे मुद्दें हैं जिन पर बहस होनी बहुत जरूरी है।

मान ने पंजाब वर्तमान समय में पानी की समस्‍या से लड़ रहा है इसलिए इस बैठक में हमारी सरकार पानी के मु्द्दों पर चर्चा करेंगे कि कैसे राज्‍य के पानी को लूट लिया गया।

उन्‍होंने कहा हम ड्रग्‍स की समस्‍याओं पर विस्‍तार से चर्चा करेंगे कि कैसे पंजाब में ड्रग्‍स माफिया का वर्चस्‍व हुआ और पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में कैसे फंसाया गया। सीएम ने कहा पंजाब पहले ड्रग्स उत्‍पादन करने वाला राज्‍य था लेकिन धीरे-धीरे ये सबसे अधिक ड्रग्स कनज्‍यूम करने वाला राज्‍य बन गया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा बड़ी संख्‍या में पंजाब के युवा विदेश जा रहे है आखिरी उनकी क्‍या मजबूरी है। हम इस बैठक के में इस बात पर भी बहस करेंगे कि आखिर उनकी क्‍या मजबूरी है? इसके साथ ही उन्‍होंने कहा विरोधी पार्टियों आए दिन पंजाब सरकार पर हमले करती रहती हैं, जिससे कई नई समस्‍याएं उत्‍पन्‍न होती और सरकार का बहुत समय जाया चला जाता है।

उन्‍होंने कहा इस सबके बीच हमने रोज की किच-किच को दूर करने के लिए सोचा कि इस बार पंजाब के मुद्दों पर खुल कर बहस हो जाए, जिससे दूध का दूध और पानी का पानी राज्‍य की जनता के सामने आ जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+