गुरु नानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देव दीपावली पर भी दिया खास संदेश, जानिए क्या कहा?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (24 नवंबर) को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और देव दीपावली के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारा नानक पियाऊ साहिब पहुंचकर मत्था टेका और सभी के सुख, शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी दोनों पर्वों का संदेश साझा किया।

सीएम रेखा गुप्ता ने सिख पंथ के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नानक पियाऊ साहिब में अरदास की। उन्होंने मानवता की भलाई, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

Rekha Gupta Guru Nanak Dev Jayanti

इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का प्रेम, समानता, सेवा और करुणा का संदेश आज भी पूरी दुनिया को सही रास्ता दिखाता है। उनकी सीख हमें बिना किसी भेदभाव के दूसरों की मदद करने और इंसानियत को सबसे ऊपर रखने की प्रेरणा देती है।

चांदनी चौक का बदलेगा नक्शा! अवैध बसों और अतिक्रमण पर चलेगा डंडा, CM रेखा गुप्ता का पूरा प्लान समझिए
चांदनी चौक का बदलेगा नक्शा! अवैध बसों और अतिक्रमण पर चलेगा डंडा, CM रेखा गुप्ता का पूरा प्लान समझिए

'सरबत दा भला' का दिया संदेश

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर भी प्रकाश पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश केवल किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेरणा है। सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों से 'सरबत दा भला' की भावना को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

इसका मतलब है कि हर व्यक्ति की भलाई और सबकी खुशहाली के लिए काम करना। उन्होंने उम्मीद जताई कि गुरु साहिब की कृपा से लोगों के दिलों में प्रेम और भाईचारे की भावना मजबूत होगी और मानव सेवा का सिलसिला आगे बढ़ेगा।

दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट
दिल्ली की छात्राओं को CM रेखा गुप्ता का तोहफा! 2 नए रूट पर दौड़ेंगी यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल बस, जानें रूट

देव दीपावली पर भी दीं शुभकामनाएं

सीएम रेखा गु्प्ता ने देव दीपावली के अवसर पर भी दिल्लीवासियों और देश के लोगों को बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को सनातन जीवनदृष्टि का प्रतीक बताया। उनके मुताबिक, देव दीपावली का संदेश अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, स्वार्थ छोड़कर दूसरों के हित में सोचने और पूरे समाज की भलाई के लिए काम करने की प्रेरणा देता है।

रेखा गुप्ता ने कामना की कि इस पर्व पर हर व्यक्ति के मन में धर्म, सेवा, आपसी मेलजोल और लोककल्याण की भावना का दीप जले। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से पूरी सृष्टि में सुख, शांति और मंगल बना रहे।

दोनों पर्वों पर मुख्यमंत्री के संदेश का केंद्र मानवता, सेवा और आपसी सद्भाव रहा। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं हों या देव दीपावली का प्रकाश पर्व, दोनों ही लोगों को मिल-जुलकर रहने और समाज की भलाई के लिए आगे आने की प्रेरणा देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+