पंजाब: भगवंत मान सरकार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 10 महीने में जब्त की करीब 1100 किलो हेरोइन
पंजाब की भगवंत मान सरकार नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक हजारों तस्करों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान नशा के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहे हैं। उनका सीधा मानना है कि नशा के बीच आने वाले किसी को बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब को नशा मुक्त बनाना है।

इस बीच पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने नया रिकॉर्ड बनाया है। हेरोइन बरामदगी के मामले में नया रिकॉर्ड सामने आया है। नशे के खिलाफ लड़ाई में पुलिस ने 10 महीने से भी कम समय में 1090 किलो हेरोइन जब्त की है।
साथ ही विभिन्न जिलों में 9571 मामले दर्ज किए हैं। नशा तस्करी में शामिल 13197 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों में 3 हजार से ज्यादा बड़ी मछलियां हैं। इससे पहले हेरोइन की सबसे बड़ी बरामदगी पंजाब पुलिस ने साल 2020 में की थी। 2020 में पुलिस ने 759.82 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी।
इस साल हेरोइन की रिकॉर्ड जब्ती का कारण मानसून के मौसम के दौरान पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा पंजाब में नशीली दवाओं को धकेलने के बढ़ते प्रयासों को माना जा रहा है। पुलिस ने एक बार में नदी क्षेत्रों के माध्यम से सीमा पार 30 किलोग्राम और उससे अधिक की भारी मात्रा में ड्रग्स भेजने की कोशिश का एक नया चलन देखा।
नशे पर विशेष कार्य बल और जिला पुलिस के अलावा स्पैशल सर्विसज आपरेशन सैल, काऊंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधिकारियों के मुताबिक, हेरोइन के अलावा पुलिस ने 778.36 किलोग्राम अफीम, 32,883.04 किलोग्राम पोस्ता भुक्की, 55.44 किलोग्राम चर्स और 0.07 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 111 ड्रग तस्करों की संपत्ति कुर्क कर ली है।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications