सीएम भगवंत मान और केजरीवाल ने उद्योगपतियों से की मुलाकात, कहा- राज्य में हो रहा भारी निवेश
पंजाब सरकार द्वारा 'सरकार-उद्योगपति मिलनी' के दौरान स्थानीय उद्योगों के दिग्गज़ों ने आज राज्य भर में ऐसीं मिलनियां करवाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रयास से राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
उद्योगपतियों ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ विचार-चर्चा के दौरान सरकार-उद्योगपति मिलनी का जिक्र विशेष तौर पर करते हुए कहा कि उद्योगपतियों को अपने विचार प्रकट करने का उपयुक्त मंच मिला है।

उद्योगपतियों द्वारा उठाए विभिन्न मसलों के बारे सीएम मान ने मौके पर ही कई ऐलान करते हुए संबंधित अधिकारियों को उद्योगपतियों की मांगों पूरी करने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा। इस दौरान अल्फा पैकेजिंग इंडस्ट्री के मनीष अरोड़ा ने सीएम मान का लंबे समय से लटकते आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि लैदर कंपलैक्स में औद्योगिक इकाईयों को जाने वाली मुख्य सड़क खस्ता हालत में थी, जिसका निर्माण किया जा रहा है जिससे रोजमर्रा के आने वाले यात्रियों और मजदूरों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि यहां 350 के करीब बिजली के खंबे हैं और लाईटें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
इसके साथ ही सिवरेज सिस्टम के लिए टैंडर पहले ही जारी किये जा चुके हैं। उद्योगपति गुरशरन सिंह ने उद्योगपतियों की मांगों गौर से सुनने के लिए पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए लंबित मसलें मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाये। उनकी तरफ से रखी मांगों को स्वीकृत करते हुए भगवंत सिंह मान ने भरोसा दिया कि उक्त मसलों के सुखद हल के लिए जल्द ही उद्योगपतियों और संबंधित अधिकारियों की मीटिंग तय की जायेगी।
उद्योगपति नरिन्दर सिंह सग्गू और गौतम कपूर ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए मांग की कि यह मीटिंगें कुछ महीनों के समय के बाद नियमित तौर पर करवाई जाएं। गौतम कपूर ने कहा कि उद्योगपतियों के साथ आज की मुलाकात पिछले 43 सालों में पहली है, जोकि बहुत ही सराहनीय है।
सावी इंटरनेशनल के मुकुल वर्मा ने जिले में खेल और हैड टूल उद्योग को और विकसित करने के लिए जमीन के एक बड़े हिस्से की मांग की और उद्योग की सेहत संभाल जरूरतों को पूरा करने के लिए ईएसआई अस्पताल को पुर्नोद्धार की मांग की। इस दौरान गुरचरन सिंह ने एमएसएम इज का हाथ थामने के लिए सरकार का धन्यवाद किया, जिससे इन इकाईयों को और बढ़ावा मिलेगा।
सुखजीत स्टार्च एंड कैमीकलज के सीनियर वाइस प्रैजीडैंट और सीईओ भवदीप सरदाना ने उद्योगों की बिल्डिंग प्लान से संबंधित मंजूरियों को फिर फैक्टरीज विभाग के हाथों में देने के लिए पंजाब सरकार की सराहना की, जिससे मंज़ूरियां लेने में लगता समय कम गया है और उद्योगों को अपेक्षित राहत मिली है।
इसके साथ ही 57 सुधारों के साथ सुखद माहौल में कारोबार करने के समूचे नियमों में भी सुधार हुआ है। उद्योगपति शरद अग्रवाल, जो हैंडटूलज और आटो कम्पोनेंट्स उद्योग में 200 करोड़ रुपए का निवेश कर रहे हैं, ने भी राज्य में निवेश के लिए अपनी योजना सांझा की।
बायो-गैस प्लांट स्थापित करने के लिए तुरंत मंजूरियां हासिल करने के अपने तजुर्बे को सांझा करते हुए गौरव कैथवाल ने उद्योग अनुकूल पहलकदमियों के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार भविष्य में भी उद्योग हितैषी फ़ैसले लेने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications