पंजाब: मुख्यमंत्री ने मानी पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की मांगें, बस में सफर करने वालों को राहत
punjab latest news in hindi: पंजाब रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से मुख्य रूप से 2 मांगों को लेकर पिछले दिनों से पन बसों का चक्का जाम किया हुआ था, जो आज सुबह अंजाम पर पहुंच गया। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दखलअंदाजी देने के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है।

इस बारे में प्रधान जोधसिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनकी यूनियन की मुख्य दोनों मांगों को ही स्वीकार कर लिया है, जिसमें बटाला वाले कंडक्टर को पुन: बहाल करना और अनियमित रूप से हो रही कंडक्टर की बदली को रोकना शामिल है। दोनों ही मांगे सरकार की ओर से मान ली गई है जिसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications