पंजाब: डेयरी किसानों को सीएम भगवंत मान की सौगात, फिरोजपुर में वेरका प्लांट का किया उद्घाटन
चंडीगढ़: पंजाब की मान सरकार किसानों के लिए एक के बाद एक बड़े कदम उठा रही है। अब भगवंत मान ने फिरोजपुर के डेयरी किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में वेरका प्लांट का उद्घाटन किया है।

इस प्लांट की दैनिक प्रसंस्करण क्षमता 1 लाख लीटर दूध है। यह प्लांट 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। भगवंत मान ने कहा कि हमारा प्रयास कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने का है। यह प्लांट डेयरी किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
सीएम मान ने प्लांट के उद्घाटन के दौरान कहा कि हमारी कोशिश खेती को लाभदायक व्यवसाय और किसानों को खुश करना है, जिसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications