पिछली सरकार ने राज्य के संसाधनों को बेरहमी से लूटा, अब हम कर रहे नुकसान की भरपाई: CM मान

लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार जनहित में हरसंभव फैसले ले रही है। उन्होंने दावा किया कि, पंजाब में पिछली सरकार ने राज्य के संसाधनों को ''बेरहमी से लूटा'' और अब उनकी सरकार राज्य को हुये इस नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है।

punjab chief minister bhagwant mann targets opposition party

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यहां विश्वकर्मा दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ''आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की प्रगति और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य की पूरी व्यवस्था में बदलाव करेगी।''

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने राज्य की संपत्ति को ''बेरहमी से लूटा', जिससे प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि अब, भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से, वह राज्य का पूर्ण सुधार सुनिश्चित करके राज्य को हुए नुकसान से उबारने की कोशिश कर रहे हैं।

punjab chief minister bhagwant mann targets opposition party

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्रमिकों और शिल्पकारों से राज्य और राष्ट्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस प्रयास करने का आह्वान करते हुए कहा कि यही भगवान विश्वकर्मा की वास्तविक और उचित पूजा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+