पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया गुजरात में रोड शो, समर्थन में उमड़ा जन-सैलाब
punjab latest news: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज गुजरात आए। यहां उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपनी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए रोड शो किया। मान ने हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मांडवी की जनता को संबोधित किया। रोड शो की तस्वीरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद पोस्ट कीं। उन्होंने ट्वीट किया- 'आज गुजरात भी यही कह रहा है... अमर रहे आम आदमी पार्टी।'

भगवंत मान की तरह ही आम आदमी पार्टी के अन्य नेता भी गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने गुजरात में कहा कि, हमारे अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी है कि जब गुजरात में सरकार बनेगी तो गुजरात के हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अरविंद केजरीवाल जी की दूसरी गारंटी है कि गुजरात के हर बच्चे को विश्वस्तरीय शानदार स्कूल मिलेगी और शिक्षा बिल्कुल मुफ्त मिलेगी। अरविंद केजरीवाल जी की तीसरी गारंटी है कि गुजरात के हर शख्स का बच्चे-बुड्ढे, महिला-पुरुष, हर व्यक्ति का विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सारा इलाज मुफ्त होगा। उन्हेांने कहा कि, अरविंद केजरीवाल जी की चौथी गारंटी है कि गुजरात के हर युवाओं को रोजगार देंगे और जब तक आम आदमी पार्टी गुजरात के युवा को रोजगार नहीं दे पाती तब तक हर महीने ₹3000 बेरोजगारी भत्ता देकर उनकी मासिक सहायता करेगी। अरविंद केजरीवाल जी की पांचवी गारंटी है कि गुजरात की हर महिला जिसकी आयु 18 वर्ष से अधिक है, वह हर महिला को ₹1000 की सम्मान राशि दी जाएगी।

सूबे में बिजली मुफ्त हो जाएगी
आप के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि, अगर बिजली मुफ्त हो जाएगी तो महीने का ₹4000 बचेंगे, अगर शिक्षा मुक्त हो जाएगी तो महीने के ₹10000 बचेंगे, अगर स्वास्थ्य सेवाएं मुक्त हो जाए, ऑपरेशन दवा-दवाई मुफ्त हो जाए तो हर परिवार का हर महीने ₹7000 बचेंगे, अगर किसी को रोजगार नहीं मिल रहा है और परिवार में दो बेरोजगार युवा है तो महीने के ₹6000 बचेंगे, अगर घर में 3 महिलाएं हैं तो हर महिला को सरकार की ओर से हर महीने ₹1000 दिए जाएंगे यानी महीने के ₹3000 बचेंगे। कुल मिलाकर अरविंद केजरीवाल जी की सरकार गुजरात के साधारण से साधारण परिवार को ₹30,000 हर महीने का मुनाफा देगी।

इस देश में 2 मॉडल हैं
इस देश में 2 मॉडल है, जिसमें भाजपा की ओर से ₹30,000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया जाता है, लेकिन वह पैकेज सिर्फ उद्योगपतियों को, बड़े-बड़े कांट्रेक्टर को और बड़े-बड़े ठेकेदारों को दिया जाता है। और दूसरी और अरविंद केजरीवाल जी का ₹30,000 का महीने का पैकेज है, जो गुजरात के हर परिवार को दिया जाएगा, गुजरात के हर आम आदमी को दिया जाएगा। गुजरात के हर परिवार को हर महीने की ₹30,000 की बचत कराई जाएगी। अब जनता को चुनना है, जनता को अरविंद केजरीवाल जी का ₹30,000 का डायरेक्ट फायदा चाहिए या भाजपा का ₹30,000 करोड़ रुपए का उद्योगपतियों के लिए दिए जाने वाला पैकेज चाहिए।

'केजरीवाल हर चीज फ्री देता है..'
भाजपा वाले कहते हैं कि केजरीवाल रेवडी बांट रहा है। केजरीवाल हर चीज फ्री देता है, दिल्ली में फ्री दे दिया, पंजाब में भी फ्री दे दिया। मैं भाजपा वालो को कहना चाहता हूं कि, आपके गुजरात के मुख्यमंत्री को 5000 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती हैं, हर मंत्री को सारी ट्रेन की यात्रा मुफ्त मिलती है, हर सांसद को दवा-दवाई का सारा इलाज मुफ्त मिलता है, पर यदि केजरीवाल जी गुजरात के हर परिवार को यह सुविधाएं देना चाहते है, तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों होता है? भारत देश के आजाद होने के बाद अगर कोई ईमानदार नेता बना तो उस नेता का नाम अरविंद केजरीवाल है और कोई ईमानदार पार्टी बनी तो उस पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी है।












Click it and Unblock the Notifications