पंजाब: नए साल पर सीएम मान पहुंचे शहीद उधम सिंह की समाधि, पुष्पांजलि की अर्पित
नववर्ष के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुनाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद उधम सिंह जी की समाधि पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए।

संगरूर: नववर्ष के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुनाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद उधम सिंह जी की समाधि पर श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, पंजाब के अजेय योद्धा शहीद उधम सिंह, आज नववर्ष के अवसर पर सुनाम में शहीद उधम सिंह जी की समाधि पर उन्हें श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए गए। अपने देश और लोगों के लिए शहीदों का समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।
इससे पहले नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान परिवार के साथ सोहाणा के गुरुद्वारा सिंह शहीदां में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने पंजाब की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा, नया साल सभी को मुबारक हो, गुरुद्वारा सिंह शहीदां, सोहना में नववर्ष के अवसर पर परिवार सहित माथा टेकने का शुभ अवसर मिला.. गुरु के चरणों में नमन किया। पंजाब और पंजाबियों की खुशहाली के लिए गुरु साहिब के आगे प्रार्थना की..नया साल सभी के लिए खुशियां और आनंद लेकर आए।












Click it and Unblock the Notifications