जी-20 शिखर सम्मेलन पर पंजाब कैबिनेट-सब कमेटी की बैठक
चंडीगढ़: अमृतसर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने के मकसद से सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज कैबिनेट सब कमेटी की बैठक की गई। जो की मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर, कुलदीप सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में की गई। इसकी जानकारी देते हुए इंदरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि अमृतसर में 15,16,17 मार्च 2023 को जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमे 20 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

इसकी तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ आज एक बैठक भी की गई है जिसमे किए जाने वाले प्रबंधों का जायजा लिया गया है। सम्मेलन के दौरान अमृतसर में कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
वहीं, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि अमृतसर के लोगों को सुरक्षा मिले इसपर पूरा ध्यान दिया जाएगा। बता दें कि जी-20 सम्मेलन अमृतसर में होगा जिसमें विश्व भर के प्रमुख देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे। इसमें शिक्षा, श्रम और अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसका राज्य के लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने यह भी बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए अमृतसर का सौंदर्यीकरण करने के लिए विकास के काम किए जाएंगे जोकि प्रथम दर्जे के होंगे।












Click it and Unblock the Notifications