पंजाब: कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने अंनाज मंडी का किया दौरा, किसानों से की ये अपील
Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने बठिंडा की अनाज मंडी का दौरा किया। मिली जानकारी के अनुसार लालचंद कटारूचक्क पहले किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुक्तसर पहुंचे थे, फिर वह बठिंडा की अनाज मंडी पहुंच गए।
यहां उन्होंने किसानों के साथ बातचीत कर उन्हें मंडी में आने वाली परेशानियों को भी सुना। साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पराली को जलाने की बजाय उसके निस्तारण को अहमियत दें।

पंजाब सरकार अपने किए वायदों पर खरा उतर रही है- लाल चंद
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने किए वायदों पर खरा उतर रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को उनकी 21 हजार करोड़ राशि का भुगतान कर दिया गया है। पंजाब सरकार का यह भी वायदा था कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, जिसके मुताबिक धान की खरीद की जा रही है।
पराली जलाने से जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है- मंत्री लाल चंद
उन्होंने कहा कि लिफ्तिटिंग का काम साथ-साथ में चल रहा है, जिससे किसानों को मंडियों में रात बिताने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने किसानों को पराली को आग न लगाने को कहा। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से एक तो जमीन की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है, दूसरा वातावरण दूषित होता है। इसलिए किसानों को पराली न जलाकर उसका कई तरीकों से प्रयोग करना चाहिए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने पटाखे चलाने और बेचने वालों के लिए जारी किए नए आदेश, जानें क्या रहेगी पाबंदी












Click it and Unblock the Notifications