पंजाब: भगवंत मान सरकार ने पटाखे चलाने और बेचने वालों के लिए जारी किए नए आदेश, जानें क्या रहेगी पाबंदी
दिवाली पर पटाखे चलाने वालों व बेचने वालों के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को पटाखे बेचने के लिए प्रशासन की तरफ से लाइसेंस दिए गए हैं, सिर्फ वही लोग पटाखे बेच सकते हैं।
जारी आदेश में कहा गया है कि ये लोग सिर्फ ग्रीन पटाखे और लाइसेंस प्राप्त पटाखा फैक्टरी या कंपनी से मंजूरशुदा पटाखे ही बेच सकते हैं व किसी भी तरह के विदेशी पटाखे बेचने की अनुमति नहीं होगी।

पटाखों चलाने का क्या है समय
प्रशासन की ओर से दिवाली, क्रिसमस, नए साल पर पटाखे चलाने के लिए अलग-अलग समय दिया गया है। दिवाली पर पटाखे चलाने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक तय किया गया है। अगर निश्चित समय के बाद किसी भी इलाके में पटाखे चलाए गए तो पुलिस की और से सख्त कार्यवाई की जाएगी। आदेश 9 नवंबर से 8 अप्रैल 2024 तक लागू रहेंगे। वहीं क्रिसमस और नए साल दौरान रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक, गुरुपर्व पर सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक होगा।
इन जगहों पर नहीं चलेगे पटाखे
डीसीपी जगमोहन सिंह ने फौजदारी संहिता की धारा 144 अधीन आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी व्यक्ति लाइसैंस वाले स्थानों के इलावा कहीं भी पटाखे नहीं बेच सकेगा। इसके साथ ही अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों जैसे साइलैंस जोन के नजदीक पटाखे नहीं चलाए जाएंगे। सुच्ची गांव की सीमा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल प्लांट से 500 गज की दूरी तक भी पटाखे नहीं चलाए जाएंगे।
इन पटाखों पर पाबंदी
प्रशासन ने लड़ी वाले पटाखों बनाने, बेचने पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है। क्योंकि इनसे हवा और और ध्वनि प्रदूषण होता है। इसलिए लड़ी वाले पटाखों को भी नहीं बेचा जाएगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार में मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने की शादी, CM भगवंत मान भी पहुंचे












Click it and Unblock the Notifications