पंजाब: सांसद बिट्टू के आरोपों पर मंत्री धालीवाल की सलाह, कहा- पहले राजस्थान में पार्टी बचाओ

लुधियाना: कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने स्पष्ट कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमवी) में पंजाब का सदस्य हर हाल में होना चाहिए। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा बीबीएमवी पर सरकार को अपना स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की गई थी। इस पर मंत्री धालीवाल ने सवाल करते हुए कहा, 'रवनीत बिट्टू का स्टैंड हमसे ज्यादा बड़ा है। पहले वह अपना स्टैंड स्पष्ट करें। हम पंजाब के साथ खड़े हैं।

punjab Cabinet Minister

बिट्टू ने पंजाब सरकार पर लगाए थे आराेप

इस पर मंत्री धालीवाल ने कहा कि हमारा अधिकारी बीबीएमवी में होना चाहिए। पिछली कांग्रेस सरकार ने तो इस मुद्दे में कुछ नहीं किया। हम कर रहे हैं।' उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सांसद बिट्टू ने कहा था कि आप का स्टैंड स्पष्ट नहीं होने के कारण बीबीएमवी का कर्ताधर्ता सिर्फ केंद्र का प्रतिनिधि रह गया है। पंजाब अब पानी से भी हाथ धो बैठेगा।

गुजरात और हिमाचल जाकर मुकाबला करें

सांसद बिट्टू को सलाह देते हुए मंत्री धालीवाल ने कहा, 'वह राजस्थान जाएं। कांग्रेस का बुरा हाल है, उसे बचाएं। कांग्रेस का पूरे देश से काम खत्म हो गया है।' धालीवाल ने बिट्टू से कहा कि कांग्रेस अब भारतीय जनता पार्टी के साथ मिल चुकी है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जहां चुनाव होने वाले हैं, वहां तो राहुल गांधी अपने पैर नहीं डाल रहे, जहां उनका भाजपा से सीधी मुकाबला होना है। बेमतलब देश के अन्य हिस्सों में जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल गुजरात और हिमाचल में मोदी का मुकाबला कर रहे हैं। सांसद बिट्टू अभी खाली हैं। मेरी उन्हें सलाह है कि गुजरात और हिमाचल जाकर मुकाबला करें।

पंजाब और हरियाणा में विवाद का कारण एसवाईएल नहर

एसवाईएल नहर लंबे समय से हरियाणा और पंजाब के बीच विवाद का कारण रही है। दिल्ली अक्सर हरियाणा से अतिरिक्त पानी मांगती है। हरियाणा अतिरिक्त पानी देने के लिए तैयार भी है। दिल्ली की ओर से बैठक में हरियाणा पर उसके हिस्से का पूरा पानी नहीं देने का आरोप लगाया जा सकता है, जिसके जवाब में हरियाणा सरकार पूरे आंकड़ों के साथ दिल्ली को उसकी भाषा में ही उत्तर देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+