पंजाब: लुधियाना में लगेगा एक और सीबीजी प्लांट, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

पंजाब: लुधियाना में लगेगा एक और सीबीजी प्लांट, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने किया ऐलान

लुधियाना: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लुधियाना के हैबोवाल डेयरी कंपलैक्स में एक और कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्लांट स्थापित करेगी। इससे डेयरी कंपलैक्स से पैदा होते गोबर और अन्य वेस्ट का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करके साफ-स्वच्छ ऊर्जा तैयार की जा सकेगी। यह जानकारी सांझा करते हुए पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) ने हैबोवाल डेयरी कंपलैक्स में बिल्ड ऑपरेट एंड ओन् (बी.ओ.ओ.) के आधार पर 12000 रॉ बायो गैस (लगभग 4.8 टन सी.बी.जी.) की क्षमता वाला एक और कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्लांट स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताने योग्य है कि इस डेयरी कंपलैक्स में 225 टन कच्चे माल की खपत की क्षमता वाला एक सी.बी.जी. प्लांट पहले ही कार्यशील है।

Cabinet Minister Aman Arora

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह प्रोजैक्ट बुड्डे नाले के कायाकल्प सम्बन्धी प्रोजैक्ट का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार कूड़े और अवशेष से वातावरण अनुकूल ऊर्जा पैदा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी और पंजाब के निवासियों के लिए स्वच्छ और हराभरा वातावरण यकीनी बनाने के लिए इस दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

अमन अरोड़ा ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत डेयरी कंपलैक्स से पशुओं का गोबर इकट्ठा किया जाएगा। इस प्रोजैक्ट के लिए गोबर की कमी होने पर सब्जियों या मंडी के कूड़े, म्युनिसिपल सैगरीगेटिड ग्रीन वेस्ट, एग्रो-वेस्ट या अन्य किस्मों के बायो-डीग्रेडेबल कूड़े का प्रयोग किया जाएगा। पेडा ने यह सी.बी.जी. प्लांट लगाने के लिए ई-टैंडर निकाले हैं, जिसके लिए बोली की आखिरी तारीख 26 अक्तूबर 2022 ( शाम 5 बजे तक) है। इच्छुक कंपनियां अन्य और अधिक जानकारी के लिए वैबसाईट eproc.punjab.gov.in पर लॉग-इन कर सकती हैं। जिक्रयोग्य है कि पेडा, पंजाब में नवीकरणीय ऊर्जा प्रोग्रामों/ प्रोजैक्टों और ऊर्जा संरक्षण प्रोग्रामों के प्रचार और विकास के लिए स्टेट नोडल एजेंसी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+