पंजाब: मान कैबिनेट की 11 बजे अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक लेंगे।

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से अपने कैबिनेट मंत्रियों को कल सुबह सिविल सचिवालय में पहुंचने के लिए आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान सुबह 11 बजे अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मीटिंग करने जा रहे हैं। यह आफिशियल तौर पर कैबिनेट मीटिंग होगी।
फिलहाल इस कैबिनेट मीटिंग में किन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है परंतु बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट मीटिंग को अभी कुछ देर पहले ही रखने का फैसला किया गया है। जिस कारण लग रहा है कि इस मीटिंग में कुछ खास फैसले लिए जा सकते हैं।
अभी तक पंजाब सरकार के पास कैबिनेट मीटिंग में काम करने के लिए मात्र एक ही कार्यसूची है परंतु अब अचानक से मीटिंग तय होने के चलते सुबह 10 बजे तक कार्यसूची की लिस्ट तय होगी, जिसके बाद कार्यसूची के अनुसार कैबिनेट मीटिंग में फैसले होंगे।












Click it and Unblock the Notifications