पंजाबः सी.एम. मान के आदेशों का असर, पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई

थाना सुभानपुर की पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग बरामदगी के 3 बड़े मामलों में नामजद 3 ड्रग तस्करों की करीब 1.50 करोड़ रुपए की प्रापर्टी तथा बैंक खातों को सरकारी तौर पर अटैच कर लिया।

man

सुभानपुर: थाना सुभानपुर की पुलिस ने ड्रग माफिया के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग बरामदगी के 3 बड़े मामलों में नामजद 3 ड्रग तस्करों की करीब 1.50 करोड़ रुपए की प्रापर्टी तथा बैंक खातों को सरकारी तौर पर अटैच कर लिया। जानकारी के अनुसार एस.एस.पी. कपूरथला नवनीत सिंह बैंस के आदेशों पर जिला भर में ड्रग माफिया के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एस.पी. (डी) हरविंद्र सिंह तथा डी.एस.पी. सब डिवीजन भुलत्थ सुखनिंद्र सिंह की निगरानी में थाना सुभानपुर के एस.एच.ओ. राजिंद्र कुमार ने ड्रग माफिया द्वारा बनाई गई प्रॉपर्टी को सरकारी तौर पर अटैच करने को लेकर चल रही मुहिम के तहत मिनिस्ट्री ऑफ फायनास से संबंधित कम्पीटैंट अथॉरिटी नई दिल्ली से मंजूरी लेकर ड्रग बरामदगी के 3 बड़े मामलों में नामजद तस्करों की 1 करोड़ 48 लाख 98 हजार तथा 435 रुपए की जायदाद को पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर सरकारी तौर पर अटैच कर लिया।

थाना सुभानपुर की पुलिस द्वारा 10 जनवरी, 2020 को नामजद किए गए ड्रग स्मगलर बुआ सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव डोगरांवाल का घर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्कूटरी तथा बैंक अकाउंट, जिसकी कुल कीमत 41 लाख 66 हजार 645 रुपए बनती है, को अटैच कर लिया गया। वहीं एफ.आर.आई. के तहत 23 सितम्बर, 2016 को थाना सुभानपुर की पुलिस द्वारा नामजद ड्रग तस्कर दलबीर सिंह उर्फ दारी पुत्र जरनैल सिंह निवासी डोगरांवाल की प्रॉपर्टी जिसमें घर, मोटरसाइकिल शामिल हैं तथा जिसकी कुल कीमत 28 लाख 30 हजार रुपए बनती है, को सरकारी तौर पर अटैच किया गया।

वहीं एफ.आर.आई. 1 सितम्बर 2019 के तहत थाना सुभानपुर की पुलिस द्वारा नामजद किए गए ड्रग तस्कर सुखदेव सिंह उर्फ सेबी पुत्र कशमीर सिंह निवासी गांव डोगरांवाल की प्रॉपर्टी जिसमें घर, बैंक अकाउंट शामिल है तथा जिसका कुल मुल्य 79 लाख 17 हजार 90 रुपए है, को सरकारी तौर पर अटैच किया गया। इस प्रकार तीनों ड्रग तस्करों की कुल 1 करोड़ 48 लाख 98 हजार 435 रुपए की प्रॉपर्टी को सरकारी तौर पर अटैच किया गया। गौर हो कि पिछले दिनों ही थाना सुभानपुर के एस.एच.ओ. के तौर पर कार्यभार संभालने वाले राजिंद्र कुमार ने भारी मेहनत करते हुए यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+