पंजाब: आठवीं कक्षा में TOP करने वाले विद्यार्थियों के लिए CM मान का बड़ा ऐलान, देंगे 51 हजार रुपये का इनाम
पंजाब में आठवीं कक्षा में TOP करने वाले विद्यार्थियों के लिए CM मान ने बड़ा ऐलान किया है। 51 हजार रुपये का इनाम देंगे।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 8वीं कक्षा के नतीजों के दौरान पूरे पंजाब में टॉप करने वाले छात्रों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। इस बारे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 8वीं कक्षा के नतीजों के दौरान पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली छात्रों को पंजाब सरकार द्वारा 51-51 हजार रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।
साथ ही मुख्यमंत्री मान ने कहा कि इन छात्राओं के अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि 8वीं कक्षा के रिजल्ट में जिला मनसा की लवप्रीत कौर ने पहला, गुरअंकित कौर ने दूसरा और लुधियाना की समरप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। सी.एम. मान ने बच्चियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें- पंजाब: मान सरकार का फैसला, ड्रग लैब में पक्के मुलाजिमों की भर्ती, PTU और स्पोर्ट्स विभाग में नई भर्तियां होंगी












Click it and Unblock the Notifications