पंजाब: मान सरकार का फैसला, ड्रग लैब में पक्के मुलाजिमों की भर्ती, PTU और स्पोर्ट्स विभाग में नई भर्तियां होंगी

पंजाब की मान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि ड्रग लैब में पक्के मुलाजिमों की भर्ती होगी। इसी के साथ PTU और स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएगी।

bhagwant mann

पंजाब के जिला लुधियाना में शुक्रवार को कैबिनेट मीटिंग हुई। जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। सीएम भगवंत मान ने बताया कि मीटिंग में फैसला किया गया है कि पंजाब में नशा खत्म करने के लिए चलाए गए अभियान को जमीनी स्तर पर कामयाब करने के लिए ड्रग लैबोरेटरियों में पक्के मुलाजिम भर्ती किए जाएंगे।

इसके साथ पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (PTU) और स्पोर्ट्स विभाग में भी नई भर्तियां की जाएंगी।

खेत मजदूरों को मिलेगा हक

उन्होंने कहा कि 1 मई से मजदूरों को सरकार तोहफा देने जा रही है। अब यदि किसी किसान की फसल खराब होती है तो उसके लिए किसान के साथ-साथ उस खेत में मजदूरी करने वाले मजदूरों को भी 10 फीसदी मुआवजा सरकार देगी। अधिक से अधिक मजदूरों को रजिस्टर्ड करवाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। मजदूरों से भी अपील है कि वह खुद को रजिस्टर्ड करवा सरकारी योजनाओं का लाभ लें।

टोल प्लाजे हटा बनेगी बेहतरीन सड़कें

सीएम ने कहा कि पंजाब की सड़कों का बुरा हाल है। हर सड़क पर टोल प्लाजे बना रखे हैं, लेकिन सड़कें टूटी पड़ी हैं। सबसे पहले टोल प्लाजे खत्म किए जाएंगे। इसके बाद सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लोगों को राहत देने के लिए आप सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जिन नेताओं ने आमदन से अधिक संपत्ति बनाई है, विजिलेंस उसकी पड़ताल भी कर रही है। कानून मुताबिक संपत्तियों को सील कर लोकहित कार्यों में पैसा लगाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+