पंजाब: नशा तस्कर के खिलाफ भगवंत मान सख्त, हेरोइन व ड्रग मनी सहित एक गिरफ्तार
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त नशा तस्कर पिछले काफी समय से इलाके में नशे का काम कर रहा था जो पुलिस को कई बार चकमा दे चुका है।

थाना मेहरबान की पुलिस ने एक युवक को हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है, जिस बारे जानकारी देते थाना प्रभारी दविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मॉडल कालोनी में एक मोटरसाईकल सवार युवक को रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर एकदम भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते तुरन्त उसे काबू कर लिया और तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम हैरोईन व 32 सौ रुपए की ड्रग्स मनी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनदीप पुत्र गिरीश पांडे वासी मॉडल कालोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त नशा तस्कर पिछले काफी समय से इलाके में नशे का काम कर रहा था जो पुलिस को कई बार चकमा दे चुका है। आरोपी खुद भी नशा करने का आदि है। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया गया है ताकि उसके बाकी साथियों बारे भी पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब में भूजल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तेलंगाना मॉडल लागू करने का किया ऐलान












Click it and Unblock the Notifications