पंजाब: नशे के विरुद्ध भगवंत मान सरकार की जंग, 19 हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार

नशे के विरुद्ध पंजाब पुलिस द्वारा चलाई जा रही जंग में पुलिस ने 5 जुलाई, 2022 से अब तक 19,093 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इनमें 2778 बड़े तस्कर शामिल हैं।

कुल 14,179 केस दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 1717 व्यापारिक मात्रा से संबंधित हैं। आई.जी. (हैडक्वार्टर) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस टीमों ने राज्यभर के विभिन्न इलाकों से 1400.77 किलो हेरोइन बरामद की है।

पंजाब: नशे के विरुद्ध भगवंत मान सरकार की जंग

पंजाब पुलिस की टीमों की तरफ से गुजरात और महाराष्ट्र की समुद्री बंदरगाहों से 147.5 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिससे केवल 14 महीनों में हेरोइन की कुल प्रभावी रिकवरी 1548.27 किलो तक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने अकेले अगस्त महीने में राज्यभर से 240 किलो हेरोइन बरामद की है। आई.जी. गिल ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य में 871.82 किलो अफीम, 446.30 क्विंटल भुक्की और 90.59 लाख गोलियां/ कैप्सूल/ टीके/ शीशियां बरामद की हैं। पुलिस ने पिछले 14 महीनों के दौरान पकड़े गए नशा तस्करों के कब्जे से 13.96 करोड़ रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

आई.जी. गिल ने बताया कि कुछ ग्राम हेरोइन या नशीले पाऊडर के साथ पकड़े गए व्यक्तियों को पीड़ित माना जाएगा और उनको गिरफ्तारी से छूट देते हुए इलाज और पुनर्वास का विकल्प दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फार्मास्यूटीकल दवाओं की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है और बिना डाक्टर की पर्ची के ऐसी दवाएं देने वाले कैमिस्टों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

साप्ताहिक अपडेट देते हुए आई.जी. ने बताया कि पिछले हफ्ते पुलिस ने 242 एफ.आई.आर., जिनमें 27 व्यापारिक मामलों से संबंधित हैं, दर्ज करके 333 नशा तस्करों/ सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 28.88 किलो हेरोइन, 3.17-किलो अफीम, 6.36 क्विंटल भुक्की, 1.21 लाख गोलियां/ कैप्सूल/ टीके/ शीशियों के अलावा 10.12 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+