पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, हेरोइन सप्लाई करने वाले बाप-बेटा ड्रग मनी सहित गिरफ्तार

भैनी मीया खान पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुदेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों भैनी मीया खान पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रंधावा कालोनी को गिरफ्तार किया था।

भगवंत मान

भैनी मीया खान पुलिस ने 10 ग्राम हैरोईन सहित पकड़े एक आरोपी से पूछताछ के बाद उसे हैरोईन सप्लाई करने वाले बाप-बेटे को काबू कर उनसे 12500 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

इस संबंधी भैनी मीया खान पुलिस स्टेशन इंचार्ज सुदेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों भैनी मीया खान पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रंधावा कालोनी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने बताया था कि यह हैरोईन उसने सुलतानविंड निवासी बाप-बेटे से 32,500 रुपए में खरीदी है। इस संबंधी 20 हजार रुपए तो गूगल पे के माध्यम से भुगतान किया था, जबकि 12500 रुपए नकद दिए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह की निशान देही पर छापेमारी कर आरोपी गुरदीप सिंह तथा उसके बेटे सुरजीत सिंह उर्फ बौबी निवासी सुलतानविंड को गिरफ्तार किया गया है। बाप-बेटे से गुरप्रीत सिंह द्वारा दी नकद राशि 12500 रुपए भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को अदालत मे पेश कर पुलिस रिमांड लेकर आगे पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान ने विपक्षी दलों पर किया बड़ा हमला, पंजाब पर कर्ज को लेकर किए ये सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+