पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, हेरोइन के सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. सरदार भूपेंद्र सिंह सिद्धू के दिशा निर्देश अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने 80 ग्राम हेरोइन के साथ 2 कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सिटी सुरेंद्र बंसल ने बताया कि एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर जितेंद्र सिंह के दिशा-निर्देश अनुसार जब सब इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के नेतृत्व में थाना सिटी की पुलिस पार्टी गश्त संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए बगदादी गेट के एरिया में पहुंची तो पुलिस पार्टी को एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया।

जो पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की ओर भागने लगा जिसे शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गोविंदा वासी नजदीक बगदादी गेट फिरोजपुर शहर बताया जिससे तलाशी लेने पर 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
दूसरी और सब इंस्पेक्टर परमजीत कौर के नेतृत्व में जब सिटी पुलिस पार्टी गशत और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए दाना मंडी के गेट नंबर 1 के पास पहुंची तो पुलिस पार्टी को एक संदिग्ध युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर और पीछे की ओर भागने लगा जिसे शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम राजा वासी नजदीक सिटी मॉडल स्कूल फिरोजपुर शहर बताया ,जिससे तलाशी लेने पर 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की गई की जा रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications