पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ भगवंत मान सरकार की सख्ती, हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 4 किलो हेरोइन समेत 2 लोगों गुरजिंदर सिंह साहबी, संदीप सिंह फौजी को गिरफ्तार किया है।

थाना नथाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों और संयम अनेजा समेत फिरोजपुर जेल से नशे का नैटवर्क चला रहे हरप्रीत सिंह हैरी को भी नामजद किया है। पुलिस ने मंगलवार को संयम अनेजा को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब: हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर हरप्रीत सिंह हैरी जेल से ही नशा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था और उसी ने पाकिस्तानी नशा तस्करों से 4 किलो हेरोईन की खेप को मंगवाया था। इसको फिरोजपुर एरिया से गुरजिंदर सिंह और संदीप सिंह फौजी लेने गए थे। वे अपनी क्रेटा गाडी के जरीए उक्त खेप को लेकर बठिंडा के रास्ते आगे जा रहे थे तो पुलिस ने गांव पूहली के पास नाकाबंदी कर गाड़ी को रोक कर तलाशी ली तो उससे 4 किलो हेरोइन बरामद की गई। एस.एस.पी. ने बताया कि मौके पर पुलिस ने हेरोइन के साथ हरजिंदर एवं संदीप को गिरफ्तार कर लिया जबकि मंगलवार को दोनों आरोपियों की पूछताछ के आधार पर तीसरे आरोपी संयम अनेजा को गिरफ्तार कर लिया।

एस.एस.पी. ने बताया कि इस गिरोह के मुखी एवं फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह हैरी को भी उक्त मामलें में नामजद कर लिया है, जिसको पुलिस जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। फिरोजपुर जेल से पाकिस्तान के नशा तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाने वाले हरप्रीत हैरी से जेल प्रशासन ने फिरोजपुर जेल से एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। जबकि दूसरे फोन की तलाश जारी है।

हैरी को हो चुकी है उम्र कैद की सजा
फिरोजपुर जेल में बंद आरोपी हरप्रीत सिंह हैरी को एस.सी. एस.टी. एक्ट मामले में उम्र कैद की सजा हो चुकी है। वर्ष 2015 में हैरी के खिलाफ थाना बहाव वाला में उक्त केस दर्ज किया गया था। हैरी को बठिंडा पुलिस ने दूसरी बार नशा तस्करी में नामजद किया है। इस से पहले सीआईए 2 पुलिस ने हैरी को 500 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+