पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, मोटरसाइकिल पर आ रहे तस्कर हेरोइन सहित गिरफ्तार
50 ग्राम हेरोइन के साथ मोटरसाइकिल पर आ रहे एक कथित नशा तस्कर को थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गांव खाई फेमेंकी के पास पहुंची तो पुलिस को पार्टी को एक पंजाब नंबर के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया ,जो पुलिस को देखकर घबरा गया और मोटरसाइकिल पीछे की ओर भागने और फरार होने लगा ,जिसे शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम गुरप्रीत उर्फ पम्मा पुत्र शफी बताया ,जिससे तलाशी लेने पर 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications