पंजाब: नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार सख्त, 20 किलो अफीम बरामद
बरनाला पुलिस ने गत दिवस 12 किलो अफीम बरामद करवाई थी। उन्होंने आरोपियों से पूछताछ दौरान अब और 8 किलो अफीम बरामद की गई है।
इस तरह कुल 20 किलो अफीम अब तक सी.आई.ए. स्टाफ द्वारा इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह की अगुवाई में बरामद की जा चुकी है, जो पुलिस जिला बरनाला के इतिहास में अफीम की अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी है।

जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक ने बताया कि प्रदीप सिंह संधू एस.पी. पी.बी.आई. की योग्य अगुवाई में नशा तस्करी करने वालों, गैंगस्टरों, समाज विरोधी अनसरों के खिलाफ चलाई विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि गत दिवस सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने समेत पुलिस पार्टी मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते कुलवंत सिंह निवासी सव्वदी कलां तथा रणजोध सिंहउर्फ योधा निवासी सव्वदी खुर्द जिला लुधियाना को 12 किलो अफीम तथा ट्रक समेत काबू किया गया था तथा आरोपियों ने पूछताछ दौरान बताया कि वह यह अफीम झारखंड से लेकर आए थे तथा आगे मोगा तथा लुधियाना में सप्लाई करनी थी।
जिला पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मलिक ने बताया कि इस गैंग के फारवर्ड लिंक में आगे सुखदेव सिंह उर्फ बंटी निवासी नानक नगरी मोगा नामजद हुआ था, जिसको पुलिस ने वरना कार में से गिरफ्तार करके उसके कब्जे में से 100 ग्राम अफीम तथा 36 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद करवाई। इसी तरह फारवर्ड लिंक में आगे सुखदीप सिंह मुंडियां कलां जिला लुधियाना को नामजद करके गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा इस गैंग से 8 किलो अफीम और बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस रिमांड पर है, जिनसे और अहम खुलासे होने की संभावना है। जिक्रयोग्य है कि पुलिस द्वारा अब तक कुल 20 किलो 100 ग्राम अफीम, 36 हजार रुपए की ड्रग मनी समेत एक ट्रक तथा कार बरामद की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications