पंजाब: भगवंत मान सरकार ने फंड की बर्बादी रोकने के लिए अपनाया डिजिटल तरीका

पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों की आड़ में फंड की बर्बादी रोकने के लिए नया तरीका अपनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अब फंड की बर्बादी को रोकने के लिए डिजिटल तरीका अपनाया गया है, जिसके तहत वीडियोग्राफी के साथ सेंसर के जरिए सड़कों की पैमाइश की जा रही है।

यहां बताना उचित होगा कि नगर निगम चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा विकास कार्यों के हल्का वाइस 20 करोड़ देने का फैसला किया गया है। लेकिन इस बात पर भी फोकस किया जा रहा है कि बिना जरूरत वाले विकास कार्यों की आड़ में इस फंड की बर्बादी नहीं होनी चाहिएजिसके लिए डिजिटल तरीका अपनाया जा रहा है।

पंजाब: CM मान ने फंड की बर्बादी रोकने के लिए अपनाया ये तरीका

इसके तहत एक कंपनी की मदद ली गई है, जिसके द्वारा विकास कार्यों के लिए मार्क की गई साइट की वीडियोग्राफी की जा रही है, जिसके आधार पर फैसला किया जा सकता है कि साइट पर विकास कार्यों की जरूरत है या नहीं। इसके अलावा विकास कार्यों के बिल बनाने के नाम पर फर्जीवाड़ा होने की संभावना पर रोक लगाने के लिए उक्त कंपनी द्वारा सेंसर के जरिए सड़कों की पैमाइश भी की जा रही है, जिसका पक्का रिकॉर्ड बन जाएगा।

क्रॉस चेकिंग के लिए नगर निगम कमिश्नर द्वारा यह अपनाई जा रही है प्रक्रिया
सरकार के अलावा नगर निगम कमिश्नर शेना अग्रवाल द्वारा भी विकास कार्यों की आड़ में फंड की बर्बादी रोकने के लिए कोशिश की जा रही है, जिसके तहत उन्होंने जोनल कमिश्नरों को फील्ड में उतर कर चेकिंग करने के लिए बोला है कि विकास कार्य पहले कब हुआ था और अब साइट पर नए सिरे से काम करवाने की जरूरत है या नहीं। इसके अलावा बिल्डिंग ब्रांच से रिपोर्ट मांगी गई है कि जिस जगह पर विकास कार्य करवाने की सिफारिश की गई है वो जगह किसी अवैध कालोनी का हिस्सा तो नहीं और वहां पब्लिक स्ट्रीट डिक्लेयर है या नहीं।

चीफ इंजीनियर की रिपोर्ट पर होगा फैसला
इस मामले में लोकल बॉडीज विभाग द्वारा विकास कार्यों की जरूरत को लेकर ग्राउंड पर क्रॉस चेकिंग करने के लिए दूसरे शहरों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब इस संबंधी रिपोर्ट फाइनल करने के लिए चीफ इंजीनियरों को निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+