पंजाब: CM भगवंत मान ने कुराली अस्पताल में किया औचक निरीक्षण, मरीजों से मिले, जाना हालचाल

सी.एम. मान ने इस दौरान कहा कि वह कुराली अस्पताल में कोई रेड करने नहीं आए हैं बल्कि यहां से गुजर थे तो मरीजों से मिलने आए हैं। यहां पर आकर उन्हें पता चला था बिल्डिंग अपग्रेड होने वाली, जिसे आने वाले समय में बढ़िया बनाया ज

भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आज मोहाली के कुराली अस्पताल में औचक चैकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के दौरा किया वहां पर भर्ती मरीजों से मिले और उनका हालचाल पूछा। इस मौके पर सी.एम. मान ने का साथ कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन भी साथ मौजूद रही।

सी.एम. मान ने इस दौरान कहा कि वह कुराली अस्पताल में कोई रेड करने नहीं आए हैं बल्कि यहां से गुजर थे तो मरीजों से मिलने आए हैं। यहां पर आकर उन्हें पता चला था बिल्डिंग अपग्रेड होने वाली, जिसे आने वाले समय में बढ़िया बनाया जाएगा। यहां की दीवारों की हालत भी बहुत बुरी है। इस अस्पताल में ओर्थों से रिलेटिड आप्रेशन होते हैं।

सी.एम. मान ने कहा कि सरकार का पहला काम पंजाब को सेहतमंद बनाना है। पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खुलने से लोगों को बहुत लाभ हुआ है। लोगों को घरों के नजदीक ही सेहत सहूलतें मिल रही हैं। मोहल्ला क्लीनिक से सेहत सिस्टम में सुधार आया है और बेरोजगारों को नौकरियां भी मिल रही हैं। इससे बड़े अस्पतालों का बोझ भी कम हुआ है। 3 करोड़ लोगों को आस-पास ही इलाज मिल रहा है। पंजाब में 500 मोहल्ला क्लीनिक बन चुके हैं और बाकी की का प्रोसेस जारी है।

इस दौरान सी.एम. मान ने संतोख सिंह चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होने कहा कि संसद में उन्होंने 8-9 साल एक साथ काम किया है, वह संगरूर से सांसद थे और संतोख सिंह चौधरी जालंधर से सांसद थे। उनके निधन पर बहुत दुख हुआ परमात्मा उनके परिवार को हौंसला दे। आपको बता दें इससे पहले सी.एम. मान गत अक्तूबर 2022 को पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में अचानक दौरा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने फिर बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, 21 तक बंद रहेंगे स्कूल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+