पंजाब: भगवंत मान सरकार ने फिर बढ़ाई स्कूलों की छुट्टियां, 21 तक बंद रहेंगे स्कूल
पहले गवर्नमैंट स्कूलों में 26 दिसंबर, 2022 से 8 जनवरी, 2023 तक 13 दिन का विंटर ब्रेक था। जिसे बढ़ाया गया था।

अब 8वीं तक के स्टूडैंट्स की विंटर वेकेशंस 21 जनवरी तक जारी रहेंगी। पहले 14 जनवरी तक बढ़ाया गया था। वहीं, 9-12वीं क्लास के स्टूडैंट्स की क्लासेस पहले की हिदायतों के मुताबिक जारी रहेंगी। ठंड के मद्देनजर चंडीगढ़ शिक्षा विभाग बार-बार विंटर वैकेशंस को एक्सटेंड कर रहा है। शुक्रवार को तीसरी बार फिर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिस की ओर से सभी गवर्नमैंट/ गवर्नमैंट ऐडड और एनऐडड प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसीपल और हैड्स को यह निर्देश जारी किए गए।
बता दें कि पहले गवर्नमैंट स्कूलों में 26 दिसंबर, 2022 से 8 जनवरी, 2023 तक 13 दिन का विंटर ब्रेक था। जिसे बढ़ाया गया था। प्राइवेट स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक स्कूल अपने कैलेंडर के मुताबिक खुलने लगे तो शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूल के लिए भी कॉमन ऑर्डर जारी किया था। 8वीं तक के स्टूडैंट्स के लिए 14 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई थी। अब फिर से नए ऑर्डर जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने 10 IAS और 3 PCS अफसरों के तबादले के दिए आदेश, बदले गए 2 जिलों के DC












Click it and Unblock the Notifications