पंजाब: हेडमास्टर्स को IIM अहमदाबाद रवाना करने के बाद CM भगवंत मान का मनप्रीत बादल पर बड़ा हमला
हेडमास्टर्स को रवाना करने के बाद सी.एम. मान और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने प्रेस कान्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पंजाब में शिक्षा क्रांति लाने की बात कही और विरोधियों पर निशाने साधे। उन्होंने कहा हेडमास्टर्स आज स्पेशल ट्रेनिंग के लिए अहमदाबाद के लिए रवाना हुए हैं।
उन्होंने कहा कि टीचर के लिए जो भी चीज हो संभव करनी है। सी.एम. मान ने कहा कि गॉड टीचर, शिक्षा फादर, को अपडेट करेंगे तो बच्चे भी अपडेट होंगे। उन्होंने कहा कि अगर कोच अच्छे होंगे तो खिलाड़ी भी अच्छे होंगे। पी.एस.ई.बी. के लिए आज ऐतिहासिक दिन है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित पीड़ितों के लिए स्पेशल गिरदवारी के आदेश जारी किए गए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि अध्यापक हो जो कोई ओर सबके आगे से कच्चा शब्द खत्म करना है। वह पी.टी.आई., डी.पी.आई. व योगा टीचर भर्ती करेंगे। रंगला पंजाब बनाने के लिए किसी एक वर्ग को नहीं सभी वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना पड़ेगा। नशा व भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनाना है। सरहद पर मिल रहे ड्रोनों को लेकर सी.एम. ने कहा जैसे व्हीकलों का रजिस्ट्रेशन होता है वैसे ड्रोनों का भी रजिस्ट्रेशन होना चाहिए ताकि पता चला सके ड्रोन किस एरिया का है।
प्रेस कान्फ्रेंस में सी.एम. मान ने मनप्रीत बादल पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा आर्टिस्ट होना बुरी बात है। उन्होंने कहा कि मनप्रीत बादल ने जो-जो और जिस-जिस से करवाया उसका हिसाब लूंगा। पंजाब के खजाने से एक रुपया यदि किसी ने अपने निजी मंसूबों, दोस्तों व चम्मचों के लिए इस्तेमाल किया है, हरेक का हिसाब लूंगा। उन्होंने तंज तंज कसते हुए कहा कि किसी का आज हो जाऊ, किसी का कल हो जाऊ, होऊगा जरूर। दरअसल, गत दिनों मनप्रीत बादल ने सी.एम. की पुरानी वीडियो शेयर की थी जिसे लेकर सी.एम. ने मनप्रीत बादल पर बड़ा हमला किया है।












Click it and Unblock the Notifications