पंजाब: खुद को नशा मुक्त घोषित करने वाले गांवों के लिए CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, बोले- देंगे विशेष सुविधाएं
पंजाब में नशा विरोधी अभियान के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो गांव खुद को नशा मुक्त घोषित करेंगे, उन्हें विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। सी.एम. ने कहा कि जो गांव खुद को नशा मुक्त घोषित करेगा, वहां स्टेडियम और जरूरत पड़ने पर स्कूल भी बनाए जाएंगे, ताकि नशे की दलदल में फंसे युवा बाहर निकल सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बुराई के खिलाफ जंग लड़ रहे नशामुक्त गांव को खेल के मैदान से लेकर सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चें पढ़ें, खेलें और कुछ अच्छे काम पर लग सके, ताकि वे बुरी संगत से दूर रहें।

जो युवा नशा करने लगे हैं वे अपराधी नहीं बल्कि मरीज हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे युवाओं को जेल नहीं बल्कि अस्पताल लाया जाएगा और उनकी काउंसिलिंग कर समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही भगवंत मान ने चेतावनी भी दी कि नशा बेचने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications