पंजाब: शहीदों और पंजाबियों को लेकर CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, Live आकर कही ये बात

आज स्वतंत्रता दिवस पर सी.एम. मान रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने संबोधन करते हुए कहा कि आज सारे देशवासियों को भारत के 77वें आजादी दिवस पर बधाई देता हूं। आजादी के परवानों को सजदा करता हूं जिन्होंने अपने वतन के लिए कुर्बानियां दीं।

जहां आजादी के लिए बड़ी कुर्बानियां दीं। अपने घर, सगे-संबंधी, कबीले छोड़कर भारत पहुंचे। उन्होंने देश की तरक्की के लिए मिसाली योगदान डाला। पंजाबी शूरवीरों की हमेशा ला-मिसमाल भूमिका रही है। पंजाबियों को जुल्म जबर जूझने की प्रेरणा पंजाब के गुरुओं से मिली है।

शहीदों और पंजाबियों को लेकर CM मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाबियों को अपनी महान विरासत पर मान है। कूका लहर, पगडी संभाल जट्टा, बब्बर अकाली लहर आदि आंदोलनों ने पंजाबियों का 100 फीसदी योगदान लिया। पंजाबियों ने बढ़-चढ़कर आंदोलन को कामयाब किया। आजादी की लड़ाई में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव सिंह, ऊधम, करतार सिंह सराभा आदि हजारों योद्धाओं ने पंजाबी के लिए देश के लिए कुर्बानियां दीं।

आजादी संघर्ष के दौरान फांसी का रस्सा चूमने वाले, उम्र कैद काटने वाले, काली पानी की सजाएं काटने वाले 80 प्रतिशत पंजाबी हैं। दुनिया में कहीं भी ऐसी मिसाल नहीं है। आजादी के बाद भी पंजाबियों ने बाल भी बांका नहीं होने दिया। आज भी आजादी को कामय रखने के लिए नौजवान सीना तान कर खड़े हैं, चाहे बर्फीली पहाड़ी, रेगिस्तान हो। इसी वजह से देश वासी चैन की नींद ले रहे हैं।

सी.एम. मान ने कहा कि पिछले दिनों कुदरती आफत आई। पंजाब के इलाकों में नुकसान हुआ। सरकार की ओर से हरसंभव सहायता की गई। पंजाबियों ने तब भी मिसाल कायम की। पानी को रोकने के लिए मिलकर बांध बनाएं। उन्होंने कहा कि स्पेशल गिरदावरी खत्म होने वाली है। पंजाब सरकार की ओर से भरोसा दिलाता हूं कि पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के एक-एक पैसे का सरकार मुआवजा देगी, भरपाई करेगी। किसानों ने सख्त मेहनत करके पंजाब को आत्मनिर्भर बनाया। देश की खातिर किसानों ने खून-पसीना एक कर दिया है। किसानों अन्न सुरक्षा के लिए अपने-आपको कुर्बान कर दिया। राज्य का नाम पांच पानियों पर है। धरती वाला पानी डेंजर्स लेवल के नीचे चला गया और उपजाऊ शक्ति कम हो गई है।

सी.एम. मान ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब के किसानों के साथ मिलकर पंजाब की भूमि को दोबारा उपजाऊ बनाएंगे। पंजाब कई बार गिरा और कई बार उठा है। सरकार नए-नए तर्जुबे कर रही है ताकि किसानी काम आने वाला धंधा बने मजबूरी का धंधा न बने। मुल्क को आजाद करवाने वाले महान देशभक्तों ने एसे भारत का सपना संजोया था, जहां भ्रष्टाचारी, गरीबी, अनपढ़ता बेरोजगारी, ऊंच,नींच जैसी बुराइयों के लिए कोई जगह न हो। परंतु शहीदों के सपने अभी अधूरे हैं उन्हें पूरा करने के लिए बहुत प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के सपने साकार करने के लिए तनदेही से काम कर रही है।

सरकार सबसे ज्यादा तरजीह सेहत, शिक्षा, रोजगार क्षेत्र को दे रही है। उन्हें बड़ी खुशी हो रही है कि पिछले 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक मौके पर लोगों को 75 आम आदमी क्लीनिक समर्पित किए गए थे। इस बार 76वीं वर्षगांठ है, 76 साल आजाद हो गए हैं और सरकार ने इस बार 76 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किए हैं। कुल गिनती आम आदमी क्लीनिकों की पहले 583 थी, 76 और जोड़कर 659 हो गई। मियारी शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों की नुहार बदली जा रही है। स्कूल ऑफ एमिनेंस हमारे बच्चों के लिए मार्गदर्शनका काम कर रहे है। बच्चे नए-नए प्रोग्रामों में हिस्सा ले रहे हैं। श्रीहरिकोटा में चंद्रयान की उड़ान को देखने के लिए सरकारी स्कलों के बच्चे गए। प्रिंसिपल, हेडमास्टर देश-विदेशों में पढ़ाई के नए-नए तरीके व तकनीक सीख रहे हैं ताकि देश-विदेश में लिए गए तर्जुबे का इस्तेमाल कर सके और पंजाब के बच्चों को बेहतर ढंग से शिक्षित किया जा सके।

अब तक 30 हजार से अधिक नौजवान लड़के-लड़िकयों को सरकारी नौकरिया दे चुके हैं व सरकारी नियुक्ति पत्र दे चुके हैं। वह चाहते हैं कि पंजाब के नौजवान लड़के-लड़िकयों को डिग्री मुताबिक रोजगार मिल जाए। उन्हें पंजाब छोड़कर जाने की जरूरत न पड़े। बड़े दुख की बात है उनके शहीदों ने कुर्बानियां दी अंग्रेजो के देश से निकालने के लिए। आज शहीदों के वारिस 22-23 साल के लड़के-लड़कियां प्लानिंग, स्कीमें बना रहे हैं अंग्रेजों के पास पुहंचने के लिए। सी.एम. ने कहा कि कहीं न कहीं सिस्ट्म की कमी है। शहीदों की आत्मा को इस बात से चेन नहीं मिल रहा होगा कि इस आजादी के लिए कुर्बानियां नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार तनदेही से लगी हुई है कि पंजाब को एक आत्मनिर्भर राज्य बनाएं। नौजवानों को नौकरी मांगने वाले नहीं बांटने वाले बनाएं।

सी.एम. मान ने कहा कि भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जब से एंटी क्रप्शन लाइन शुरू की है तब से बहुत से सारी शिकायतें मिली। अफसर और मुलाजिमों व बाबुओं के लखिलाफ कार्रवाई की गई। इस समय वह जेल में हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की जिम्मेदारी लॉ एंड आर्डर की व्यवस्था होती है। भाईचारक सांझ बारे कहते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती की इतनी उपजाऊ है कि हर तरह का बीज पैदा हो जाएगा लेकिन सिर्फ नफरत का बीज नहीं उग सकता। पंजाब भाईचारक सांझ गुरुओं, देवी देवताओं के नाम पर जीवित है। हमारी भाईचारक सांझ को तोड़ा नहीं सकता। यहां से अमन पसंद लोग मोह और प्यार से रहते हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज के ऐतिहासिक मौके पर पंजाबियों को भरोसा दिलाता हूं कि सूबे की खुशहाली, तरक्की के लिए वह अमन-शांति सांझ को हर तरह से कायम रखेंगे। किसी को भी भाईचारक सांझ तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाती है। आखिर में अपील करता हूं कि पंजाबी शहीदों, गुरुओं पीरों देवी-देवतों, फकीरों के रास्ते पर चले। पंजाब को तक्की और खुशहारी के रास्ते पर लेकर चलें ताकि सही मायनों में पंजाब को रंगला पंजाब बना सके। आखिर में उन्होंने पंजाब के लोगों को एक बार फिर आजादी दिवस की बहुत-बधाई दी और इंकलाब जिंदाबाद, जयहिंद का नारा लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+