पंजाब: मलविंदर कंग ने की मान सरकार की तारीफ, कीटनाशकों-उर्वरकों पर बैन लगाने पर कही ये बात

चंडीगढ़: मान सरकार ने पंजाब में कीटनाशकों और उर्वरकों के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आप सरकार राज्य में नकली और घटिया कृषि उत्पादों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए नए कदम उठा रही है।

Punjab AAP

इसको लेकर आम आदमी के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने ट्वीट कर कहा, सीएम भगवंत सिंह मान के एक और बहादुरी भरे फैसले में नकली बीज और कीटनाशकों के खतरे को रोकने के लिए कृषि रसायन, कीटनाशकों, बीजों के लिए नए लाइसेंस जारी करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जिन्होंने किसानों के जीवन के लिए कहर बरपा रखा है।

बता दें कि आप सरकार राज्य में नकली और घटिया कृषि उत्पादों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिए नए कदम उठा रही है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने सभी कृषि अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि जिला स्तर पर उर्वरकों, कीटनाशकों और बीजों के लिए कोई नया लाइसेंस जारी न किया जाए। पत्र में यह भी कहा गया है कि अगर कोई जरूरी स्थिति है तो नए लाइसेंस के लिए प्रधान कार्यालय से मंजूरी लेना जरूरी होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+