पंजाब: AAP सांसद ने फहराया 100 फीट ऊंचा झंडा, बना आकर्षण का केंद्र

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर 12.89 लाख रुपए की लागत से तैयार 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

यह झंडा खास कर नकोदर रोड की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा भी उनके साथ थे।

पंजाब: AAP सांसद ने फहराया 100 फीट ऊंचा झंडा

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद रिंकू ने देश की प्रगति और समृद्धि की कामना की और कहा कि आज देश में एकता और आपसी सद्भावना को मज़बूत करने की ज़रूरत है ताकि हमारे शहीदों के बलिदान से मिली इस आज़ादी को बरकरार रखा जा सके। उन्होंने कहा कि देश की जनता की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश की जा रही है। केंद्र सरकार संसद के अंदर ही लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में जाति और धर्म के नाम पर हिंसा हो रही है, मणिपुर हिंसा इसका ताज़ा उदाहरण है। इसके अलावा लोकतांत्रिक व्यवस्था को चोट पहुंचाने की हर कोशिश की जा रही है। इन धक्केशाहियों के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले सांसदों को ही निलंबित किया जा रहा है। ऐसे माहौल में देशवासियों की एकता और अखंडता ही बलिदान देकर हासिल की गई इस आज़ादी को कायम रख सकती है।

इस मौके पर पंजाब वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा, मंजीत सिंह टीटू, मेजर सिंह, सांझ समाज वेलफेयर सोसाइटी आबादपुरा के कन्वीनर प्रेमपाल दाबेली, चेयरमैन सुच्चा सिंह, वाइस चेयरमैन धरमिंदर सिंह, प्रधान वरिंदर बंगा, कैशियर रमेश बाली आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+