पंजाब: अचानक पटवारी दफ्तर पहुंचे AAP विधायक, रिश्वत लेते नंबरदार को रंगे हाथों पकड़ा

माछीवाड़ा उप-तहसील में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा के अचानक दौरे के समय हंगामा मच गया। मिली खबर के अनुसार इस दौरान हलका विधायक ने यहां तैनात पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

विधायक दयालपुरा ने पत्रकारों को बताया कि गांव झाड़ौदी निवासी तेजविंदर सिंह ने कोर्ट से एक प्लॉट पर स्टे ले रखा था, जिसे उन्हें राजस्व विभाग के रिकार्ड में दर्ज करवाना था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब वह इस प्लॉट का स्टे दर्ज करवाने के लिए तहसील में गया तो पटवारी परमिंदर सिंह ने उससे 3000 रुपये की रिश्वत मांगी और सौदा 2500 रुपये में तय हुआ।

पंजाब: AAP विधायक ने रिश्वत लेते नंबरदार को रंगे हाथों पकड़ा

इसके बाद शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह ने यह पूरा मामला विधायक दयालपुरा के ध्यान में लाया, जिन्होंने रिश्वत के 2500 रुपये के नोटों की फोटो स्टेट निकलवाकर अपने पास रख ली और शिकायतकर्ता रिश्वत के पैसे देने के लिए सब-तहसील माछीवाड़ा पहुंच गया। जब तेजविंदर सिंह रिश्वत की रकम देने और स्टे दर्ज कराने के लिए पटवारी के कमरे में पहुंचा तो वह वहां मौजूद नहीं था।

नंबरदार गुरइकबाल सिंह पटवारी के कमरे में बैठा था, जिसने शिकायतकर्ता तेजविंदर सिंह से फोन पर बात कराई और उसने रिश्वत की रकम नंबरदार को सौंप दी। इसी बीच समराला के विधायक जगतार सिंह मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने नंबरदार गुरइकबाल सिंह को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिस पर डीएसपी समराला जसपिंदर सिंह और थाना प्रमुख संतोख सिंह मौके पर पहुंचे और नंबरदार को गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी समराला ने कहा कि शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पंजाब: ट्रैक्टर पर स्टंट के दौरान युवक की मौत के बाद CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, लोगों से की ये अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+