पंजाब: AAP ने लगाया बादल और कांग्रेस सरकार पर आरोप, कहा- गैरजरूरी लाइसेंस बांटने से मिला गन कल्चर को बढ़ावा

चंडीगढ़: हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा करने और गैर जरूरी लाइसेंस रद करने के पंजाब की भगवंत मान सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी (आप) ने स्वागत किया है। 'आप' पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि सरकार का यह फैसला आपराधिक छवि के लोगों से हथियार छीनेगा और पंजाब से गन कल्चर को खत्म करेगा।

Punjab AAP

'आप' के वरिष्ठ नेता नील गर्ग के साथ मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कंग ने कहा कि पिछली बादल और कांग्रेस सरकार ने बड़ी संख्या में गैर जरूरी लोगों को हथियार के लाइसेंस बांटे जिससे पंजाब में गन कल्चर को बढ़ावा मिला और समाज का माहौल खराब हुआ।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं सामने आई जिसमें शादी-विवाह जैसे शुभ कार्यक्रम में हथियार लहराने के कारण लोगों की जान चली गई। समीक्षा कराने से सही और गलत लोगों का पता चलेगा और सिर्फ जरूरत वाले लोगों को ही हथियार के लाइसेंस मिल सकेंगे।

नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार का यह फैसला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पंजाब की छवि को बेहतर बनाएगी। नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने से रोकेगा और समाज में शांति-सौहार्द का वातावरण स्थापित करेगा।

बता दें, पंजाब सरकार ने हथियारों के लाइसेंसों काे रिव्यू करवाने का फैसला लिया है। रिव्यू का काम तीन माह में पूरा किया जाएगा। इसके अलावा हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगा दी गई है। यह पाबंदी इंटरनेट मीडिया पर भी लगाई गई है।

जानिए क्या है आदेश?

  • पुलिस शादी समारोह और पार्टियों में इस बात का ध्यान रखे कि कोई हथियार लेकर न जाए। इसके लिए अचानक से चेकिंग की जाए।
  • कोई नया हथियार लाइसेंस तब तक नहीं दिया जाएगा जब तक कि डीसी व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो कि ऐसा करने के लिए असाधारण आधार मौजूद हैं।
  • हथियारों का सार्वजनिक प्रदर्शन (सोशल मीडिया पर प्रदर्शन सहित) सख्त वर्जित है।
  • आने वाले दिनों में अलग-अलग इलाकों में रैंडम चेकिंग की जाएगी।
  • हथियारों या हिंसा का महिमामंडन करने वाले गीतों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।
  • किसी भी समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+