पंजाब: बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 33.50 करोड़ जारी, बोले- आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी उपायुक्तों को 33.50 करोड़ रुपये जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह राशि संभावित खतरे की बाढ़ की स्थिति से निपटने और मानव जीवन, घरों और जानवरों की हानि को कम करने के लिए उपायुक्तों को अग्रिम निधि के रूप में दी गई है।

जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि पंजाब सरकार इस कठिन समय में प्रभावित लोगों की हर तरह से मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप डीसी के खाते में राशि भेज दी गयी है. उन्होंने कहा कि अमृतसर को 1.50 करोड़, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट को 1-1 करोड़, फिरोजपुर और फाजिल्का को 1.50 करोड़ और फतेहगढ़ साहिब को 1 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

पंजाब: बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 33.50 करोड़ जारी

इसी तरह गुरदासपुर के लिए 1.50 करोड़, होशियारपुर के लिए 1 करोड़, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना के लिए 2-2 करोड़, मोगा के लिए 1.50 करोड़, मानसा, मालेरकोटला और पठानकोट के लिए 1-1 करोड़, पटियाला के लिए 2 करोड़ और रूपनगर जिले को 2.50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। राजस्व मंत्री ने आगे बताया कि मुक्तसर साहिब को 2 करोड़, एसएएस नगर और एसबीएस नगर को 1-1 करोड़, संगरूर को 1.50 करोड़ और तरनतारन को 2 करोड़ जारी किए गए हैं।

जिम्पा ने कहा कि उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि राहत राशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण पद्धति के अनुसार संबंधित लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में जमा की जानी चाहिए ताकि राहत राशि का दुरुपयोग न हो सके। उन्होंने पंजाब के लोगों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों की हर संभव मदद कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+