Uttarakhand में 26 जनवरी को प्रियंका गांधी शुरू करेंगी कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 26 जनवरी को उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून से कांग्रेस के हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत करेगी। याद रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिंतंबर माह में रामेश्‍वरम से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी।

PRIYANKA GANDHI

'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी 2023 से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत करने जा रही है। इस बार यात्रा का नेतृत्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इस संबंध में कांग्रेस मुख्यालय भवन में रविवार को आयोजित बैठक में तैयारियों पर मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाली यात्रा के तहत ब्लाक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों को कवर करते हुए पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण और कार्यकर्ता की बैठकों का आयोजन होगा।

उत्‍ताखंड पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यात्रा के दौरान असफलताओं और हाकम सिंह जैसे भ्रष्टाचारियों के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश को धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने देश की जनता को जोड़ने का काम किया है। बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक राजेंद्र भंडारी, सुमित हृदयेश, ममता राकेश, विरेंद्र जाति, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, प्रेमानंद महाजन, यकूब सिद्धिकी आदि मौजूद रहे।

भाजपा के शीर्ष नेता भी झूठ परोसते हैं : गोदियाल

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान भाजपा की जन विरोधी नीतियों, झूठ एवं भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा आज तक इस बात को साबित कर पाई कि हमारे किसी नेता ने किसी भी सार्वजनिक मंच से मुस्लिम यूनिवर्सिटी की घोषणा की। इससे सिद्ध हो गया है कि भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं उसके शीर्ष नेता भी झूठ परोसते हैं।

बांटी जाएगी मोदी सरकार की चार्जशीट

प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि इस यात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता को राहुल गांधी की यात्रा का संदेश पहुंचाने के साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जाएगी। अभियान के तहत वीडियो स्क्रीन के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो दिखाए जाएंगे और युवा कांग्रेस एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा।

सदन में सबसे पहले मैंने उठाया था पुरानी पेंशन का मुद्दा : माहरा

करन माहरा ने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम को सदन में उठाने वाले वह पहले विधायक थे। उन्होंने राहुल गांधी को बात बताई तो उन्होंने लगभग सभी कांग्रेस शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवा दी है। हिमाचल प्रदेश में भी शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू हो जाएगी।

नहीं पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रीतम भी रहे गायब

कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी की ओर से बताया गया था कि अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव करेंगे, लेकिन वह बैठक में पहुंचे ही नहीं। बाद में अध्यक्ष करन माहरा की ओर से सफाई दी गई कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर होने वाली तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, प्रीतम सिंह और तमाम दूसरे विधायक भी भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। माहरा ने कहा कि बैठक के बाबत फोन पर प्राभारी का संदेश उन्हें प्राप्त हो गया था, जिसे सभी के सम्मुख रखा गया। वहीं, करीब एक घंटा बैठक में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत राजस्थान के लिए रवाना हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+