कांग्रेस की सरकार बनी तो यूपी में लाएंगे भर्ती क्रांति: प्रियंका गांधी

कांग्रेस की सरकार बनी तो यूपी में लाएंगे भर्ती क्रांति: प्रियंका गांधी

सोनभद्र, 4 मार्च: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों, नौजवानों, छोटे व्यापारियों और महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि वह यूपी में विकास की राजनीति करना चाहती हैं। ऐसी राजनीति जिसमें जाति-धर्म के बजाय रोजगार की बात हो। अच्छी शिक्षा, अच्छे स्वास्थ्य, लाभपरक खेती की बात हो। अगर आप कांग्रेस की सरकार यूपी में लाते हैं तो दशकों बाद ऐसी सरकार देखेंगे जो आपके हित के लिए दिन-रात काम करती दिखेगी। उन्होंने युवाओं के लिए भर्ती क्रांति लाने की बात कही।

Priyanka Gandhi says if Congress govt is formed, it will bring recruitment revolution in UP

ओबरा के रामलीला मैदान में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने महंगाई, बेरोजगार और छुट्टा पशुओं की समस्या पर भाजपा सरकार को निशाने पर रखा। कहा कि सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली हैं। पांच साल तक इन्होंने ये पद नहीं भरे, मगर अब चुनाव आने पर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। छोटे व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। इस सरकार ने रीढ़ को ही कमजोर कर दिया।

कहा कि यूपी सरकार की गलत नीतियों से यहां छुट्टा पशुओं की समस्या है। छत्तीसगढ़ में भी यही समस्या थी लेकिन वहां की सरकार ने इसके लिए नीति बनाई। गोबर खरीदने की योजना से लोगों ने छुट्टा पशुओं को अपने पास रखना शुरू कर दिया। समस्याएं दूर तभी होंगी, जब सरकार की नीति और नीयत ठीक होगी। भाजपा सरकार के लोग चुनाव के समय आपके बीच आकर मुफ्त राशन, नमक, खाते में पैसा देने की याद दिला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो हम भर्ती क्रांति लाएंगे। परीक्षा और नियुक्ति की प्रक्रिया में सिर्फ छह माह का अंतर होगा। अगर कोई अधिकारी इसमें फेरबदल करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कानून लाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए यात्रा मुफ्त होगी। महिलाओं के लिए बसों में सफर मुफ्त होगा।

घोषणा पत्र में किए गए वादे गिनाते हुए प्रियंका ने कहा कि हम नहीं चाहते कि आप पिछड़े और गरीब बने रहें। आप सशक्त बनिए, अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाइए। लोकतंत्र में वोट की ताकत सबसे बड़ी होती है। अपना वोट जिम्मेदारी के साथ ऐसे व्यक्ति को दीजिए, जो आपकी समस्याओं का समाधान ढूंढे और उसे दूर कराने के लिए लड़ सके। कांग्रेस की सरकार बनने पर महंगाई कम होगी। रोजगार मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+