संत रविदास जयंती पर प्रियंका गांधी का कल वाराणसी दौरा, जयंती के कार्यक्रम में होंगी शामिल

प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जमकर मेहनत भी कर रही हैं। उनका संत रविदास जयंती पर बुधवार को वाराणसी का दौरा है।

नई दिल्ली, 15 फरवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में बेहद एक्टिव हो चुकीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किसी भी मौके को गंवाना नहीं चाह रही हैं। कांग्रेस के तीन दशक से सत्ता के सूखे को हरियाली देने के आस में प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जमकर मेहनत भी कर रही हैं। उनका संत रविदास जयंती पर बुधवार को वाराणसी का दौरा है।

Priyanka Gandhi

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कल उत्तर प्रदेश का दौरा है। मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त रहने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को फिर उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपने दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से करेंगी। वह बुधवार को दिन में 11.30 बजे वाराणसी पहुंचेंगी। वाराणसी में उनका रविदास जयंती पर होने वाली प्रार्थना सभा तथा लंगर में शामिल होने का कार्यक्रम है। पंजाब तथा उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कार्यक्रम तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: जिन्होंने बिहार को लूटा उन्हें सजा दी जा रही है, चारा घोटाले में लालू यादव को दोषी करार दिए जाने पर सुशील मोदी

वाराणसी के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कानपुर जाएंगी। कानपुर में वह पार्टी के प्रत्याशी अजय कपूर के पक्ष में प्रचार करेंगी। जनसंपर्क के साथ उनका छोटी सभाएं करने का भी कार्यक्रम भी है। इसके बाद उनका सीसामऊ और आर्यनगर में प्रचार का कार्यक्रम है। कल देर शाम को गोविंद नगर में वह महिला शक्ति गर्जना कार्यक्रम में शामिल होने के बाद नई दिल्ली वापसी करेंगी।

उत्तर प्रदेश के साथ ही पंजाब, गोवा, उत्तराखंड तथा मणिपुर विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए भी प्रियंका गांधी संत रविदास जयंती पर प्रियंका गांधी वाड्रा की डिमांड काफी बढ़ी है। इसके साथ ही कांग्रेस में भी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भूमिका और महत्वपूर्ण होती जा रही है। पार्टी के संकटमोचक के साथ वह बड़ी स्टार प्रचारक हैं। उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में हर उम्मीदवार उन्हें प्रचार के लिए बुलाना चाहता है। प्रियंका गांधी भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करते हुए सभी प्रदेशों के विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+