प्रियंका गांधी ने लाइन में लग किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-पाठ के बाद सिद्धार्थनगर के लिए हुईं रवाना
प्रियंका गांधी ने लाइन में लग किए भगवान भोलेनाथ के दर्शन, पूजा-पाठ के बाद सिद्धार्थनगर के लिए हुईं रवाना
लखनऊ, 1 मार्च। उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में पांच चरणों का मतदान सम्पन्न हो चुका है। बाकी बचे चरणों की वोटिंग और यूपी चुनाव में जीत का सेहरा अपने सिर सजाने के लिये नेतागण जनता के बीच जाकर अपने लिये वोटों की अपील कर रहे हैं। वहीं कुछ नेता पूजा पाठ का भी सहारा लेते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर जनसभा को संबोधित करने से पहले मंदिर में पूजा पाठ किया। उन्होंने लखनऊ स्थित मंदिर में भगवान भोलेनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लिया है।

विधि-विधान से की पूजा
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा सीटें जिताने का पूरा दारोमदार इस बार प्रियंका गांधी पर है। प्रियंका इसलिये हर एक प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्राभारी प्रियंका गांधी ने बाकी बचे चरणों की चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करने से पहले लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर पहुंची। वहां उन्होंने महाशिवरात्रि के पर्व पर विधि-विधान से शंकर भगवान की पूजा की।
श्रद्धालुओं की लाइन में लगीं प्रियंका
इस दौरान देखा गया कि प्रियंका गांधी ने एक आम साधारण भक्त की तरह श्रद्धालुओं की लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। वहीं, पूजा पाठ करने के बाद प्रियंका गांधी सिद्धार्थनगर के लिये रवाना हो गई हैं। बता दें, हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के मरी माता मंदिर में आशीर्वाद लेती नजर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications