'भारत जोड़ो यात्रा' से जुड़े सभी सवालों का प्रियंका गांधी ने दिया जवाब, जारी किया Video

लखनऊ, 06 सितंबर: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की जरूरत क्या है? कैसे जुड़ें भारत जोड़ो यात्रा से? अगर आपके पास भी है कोई एकजुटता के संदेश से जुड़ी कहानी, कविता, नारा तो कैसे शेयर करें? एक वीडियो संदेश के जरिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यात्रा से जुड़े सभी सवालों का जवाब दिया है।

Priyanka Gandhi answered all the questions related to Bharat Jodo Yatra

प्रियंका गांधी ने कहा, "आज भारत जोड़ो यात्रा की जरूरत क्या है? क्या यह देश एकजुट नहीं है? हम क्या जोड़ रहे हैं? इसका जवाब यह है कि आप जैसे करोड़ों देशवासी बहुत मेहनत करते हैं। कोई अपने घर में काम कर रहा है, कोई खेती में काम कर रहा है। कोई मजदूरी कर रहा है। कोई फैक्ट्री में काम कर रहा है। कोई सरकारी नौकरी कर रहा है। सभी मेहनत कर रहे हैं। मेहनत करते हुए इस देश को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं, लेकिन जो राजनीतिक चर्चा हो रही है। वह आपके सवालों पर नहीं हो रही है। जिन समस्याओं और संघर्षों से आप जूझ रहे हैं उनके बारे में चर्चा नहीं हो रही है।"

उन्होंने कहा, "आज चर्चा एक अलग तरह की हो रही है। राजनीति नकारात्मक बन गई है। हम चाहते हैं कि अपनी इस यात्रा के दौरान जितनी भी देश की आवाजें हैं, जो चाहते हैं कि राजनीति, देश का जो शासन हो, जो नेता हों उनकी समस्याओं की बात करें। उन आवाजों को जोड़कर हम इस देश में एक मजबूत आवाज बनाना चाहते हैं। राजनीति को जनता की समस्याओं की बात करनी चाहिए। जो असली चर्चा है वह होनी चाहिए। इतनी महंगाई क्यों है? बेरोजगारी क्यों है?"

प्रियंका गांधी ने कहा, "मैं आज आपसे आग्रह कर रही हूं कि आप सब इस यात्रा से जुड़ें। कितने भी समय के लिए आप इस यात्रा के साथ जुड़ सकते हैं। यात्रा आपके शहर में से निकल रही हो, आसपास से निकल रही हो, आइए और जुड़िए। क्योंकि यह सकारात्मक प्रयास है।"

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "कई लोगों ने हमसे पूछा कि वह इस यात्रा से कैसे जुड़ सकते हैं?हमारी एक वेबसाइट है www.bharatjodoyatra.in इस पर पूरी जानकारी है कि यह यात्रा किस दिन और कहां से गुजर रही है और किस तरह से आप जुड़ सकते हैं। अगर आपके शहर, आपके इलाके से यह यात्रा गुजर रही है, आपके पास एक घंटा हो, एक दिन हो या कुछ समय हो, जितने लोग जुड़ सकें जुड़ें। क्योंकि यह एक सकारात्मक चीज है। इसकी सोच अच्छी है। प्यार भरी है, इस देश को एकजुट करने की बात कर रही है। इसमें जुड़िएगा और देश को मजबूत बनाइएगा।"

उन्होंने कहा, "अगर आप कोई कविता, स्लोगन या फिर गाना बनाना चाहते हैं और उसे अपलोड करना चाहते हैं तो #Bharatjodoyatra के साथ आप अपलोड कर सकते हैं। इसके साथ-साथ अगर कोई कहानी हो एकजुटता की या आप कुछ कहना चाहते हैं देश की एकता के बारे में, देश के भविष्य के बारे में तो इसे भी आप अपलोड कर सकते हैं। हमें बहुत खुशी होगी। आप सब इस हैशटैग का इस्तेमाल करें और हमारी वेबसाइट पर आकर पूरी यात्रा की जानकारी लें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+