हैदराबाद में जगह-जगह लगे हैं पोस्‍टर, जिसमें कांग्रेस और भाजपा से पूछे गए सवाल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार को बंजारा हिल्स के एक होटल में अपनी कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की। कांग्रेस ने ये बैठक बंजारा हिल्स के एक होटल में की वहीं पर भाजपा रविवार को परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक बैठक करने जा रही है। इन दोनों बैठकों के पहले हैदराबाद में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से अलग-अलग सवाल पूछने वाले पोस्टर लगाए गए हैं।

Posters have been put in Hyderabad

बता दें शनिवार को कांग्रेस ने कार्यसमिति की अहम बैठक कर रही है। वहीं भाजपा रविवार को परेड ग्राउंड में एक सार्वजनिक बैठक कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सार्वजनिक बैठक में भाग लेने की संभावना है।

हैदराबाद के विभिन्‍न इलाकों में लगे हैं ये पोस्‍टर

वहीं कांग्रेस और भाजपा के कार्यक्रमों से पहले हैदराबाद में दोनों पार्टियों पर सवाल पूछने वाले पोस्‍टरों ने राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी है। हैदराबाद के खैरताबाद, सोमाजीगुडा और आसपास के इलाकों में जो पोस्‍टर लगे है उनमें कांग्रेस पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

'भ्रष्ट कार्य समिति, घोटालेबाजों से सावधान रहना

इन पोस्‍टरों में कांग्रेस को टॉरगेट किया गया है जिसमें लिखा है 'भ्रष्ट कार्य समिति, घोटालेबाजों से सावधान रहना। पोस्टरों में पार्टी संसदीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई कांग्रेस नेताओं से जुड़े घोटालों का विवरण की लिस्‍ट भी शमिल की गई है।

इन पोस्‍टरों में कथित घोटालों की लिस्‍ट है शामिल

इस सूची में नेशनल हेराल्ड घोटाले और चॉपर घोटाले में सोनिया गांधी, नेशनल हेराल्ड घोटाले में मल्लिकार्जुन खड़गे, कोयला आवंटन घोटाले में पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह, जालसाजी, शेयर बाजार सारदा, वीजा घोटाले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की कथित संलिप्तता का उल्लेख किया है। इसके अलावा नेशनल हेराल्ड घोटाले और डीएलएफ भूमि घोटाले में प्रियंका गांधी और घोटालों में कथित रूप से शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं का विवरण भी शामिल है।

कांग्रेस दलितों को बेवकूफ बना रही है

वहीं एक पोस्‍टर में लिखा है मैडम गांधी क्या आप अपने पीसीसी अध्यक्ष के बयान से सहमत हैं कि किसानों के लिए केवल तीन घंटे बिजली की आपूर्ति पर्याप्त है। दूसरे पोस्‍टर में लिखा है 2004 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी और उसने एससी वर्गीकरण पर दलितों को बेवकूफ बनाया। अब फिर से घोषणा के नाम पर आप वही करना चाहते हैं।

अन्‍य पोस्‍टरों में भाजपा को भी घेरा गया
परेड ग्राउंड, जिमखाना और आसपास के इलाकों पर जो पोस्‍टर लगे है उन पर भाजपा को घेरा गया है। पोस्‍टरों में लिखा है "मोदी सरकार गोवा मुक्ति दिवस के 60 साल पूरे होने पर 300 करोड़ रुपये देगी। तेलंगाना एकीकरण दिवस के लिए, यह शून्य है। 17 सितंबर को अमित शाह, क्या आप तेलंगाना के लिए भी घोषणा कर सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+