प्रदूषण: देश के 168 शहरों में फरीदाबाद की हवा सबसे खराब

चंडीगढ़। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में फरीदाबाद देश के 168 शहरों में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 312 दर्ज किया गया। बुधवार को यह स्तर 304 था। जबकि बृहस्पतिवार को 296 था। हवा में नमी बढ़ने के साथ ही स्तर भी बढ़ गया है। यदि बात करें शहर के जोन की तो एनआइटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का स्तर 395 दर्ज किया गया। सेक्टर 16ए में 252 व सेक्टर 11 क्षेत्र में 290 स्तर दर्ज किया गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार के अनुसार ग्रेप का दूसरा चरण लागू हो गया है। पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं।

 Pollution News: In 168 cities of the country, the air of Faridabad is the worst, the rule of grape is also ineffective

वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) का दूसरा चरण लागू हो चुका है। लेकिन अभी अधिकारियों पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिला है। सबसे अधिक दिक्कत राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। यहां मिट्टी को साफ नहीं किया गया है, इसलिए वाहन चलने के साथ धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। नालों से निकाली गई कीचड़ कई दिन से राजमार्ग पर पड़ी है। इसे नहीं उठाया है। वाहन इसके ऊपर से निकल रहे हैं।

सभी विभागों के सहयोग से वायु प्रदूषण के स्तर को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसके लिए लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। जरूरी दिशा-निर्देश से संबंधित पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। विभागीय टीमें निगरानी कर रही हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पत्र जारी किया जा चुका है। वायु प्रदूषण के स्तर पर निगरानी की जा रही है। ग्रेप के दूसरे चरण की गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं। इनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। आमजन से अपील है कि वह पूरा सहयोग करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+