प्रधानमंत्री मोदी ने 'मन की बात' में की ओडिशा के हरित योद्धा राहुल महाराणा की प्रशंसा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खुर्दा के राहुल महाराणा की पुरी जिले में देवी मुहाना और अस्टारंगा मैंग्रोव वन को प्रदूषण से बचाने के लिए उनके सफाई अभियान के लिए प्रशंसा की।

भुवनेश्वर, 28 मार्च। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को खुर्दा के राहुल महाराणा की पुरी जिले में देवी मुहाना और अस्टारंगा मैंग्रोव वन को प्रदूषण से बचाने के लिए उनके सफाई अभियान के लिए प्रशंसा की। रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने समुद्र तट और उसके आस पास के मैंग्रोव से निस्वार्थ भाव से कचरा साफ करने करने के प्रयासों की सराहना की।

Narendra Modi

बता दें कि द न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने 27 फरवरी के अपने संस्करण के 'ब्राइटसाइड' खंड में राहुल के सफाई कार्यों की खबर प्रमुखता से छापी थी, जिसने पीएम मोदी का भी ध्यान आकर्षित किया।

मोदी ने राहुल को स्वच्छाग्रही बताते हुए कहा कि राहुल हर रविवार सुबह पुरी के तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और वहां प्लास्टिक का कचरा साफ करते हैं। "उन्होंने अब तक सैकड़ों किलो प्लास्टिक कचरा और गंदगी साफ की है। राहुल जैसे लोग हमें बहुत कुछ सिखाते हैं।चूंकि स्वास्थ्य का सीधा संबंध स्वच्छता से है, नागरिकों के रूप में, हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए, चाहे वह स्वच्छता हो, पोषण हो या टीकाकरण हो। ये सभी प्रयास हमें स्वस्थ रहने में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: मुंबई की बत्ती गुल, कंगना ने शेयर की संजय राउत और बुलडोजर की तस्वीर,कहा- 'क-क-क......'

भुवनेश्वर में एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने वाले 22 वर्षीय राहुल वहां हर साल भारी मात्रा में जमा होने वाले प्लास्टिक, कपड़े और अन्य ठोस कचरे को साफ कर रहे हैं। वह हर रविवार को समुद्र तट और मैंग्रोव से ठोस कचरा इकट्ठा करते हैं और उन्हें बोरी में सुरक्षित स्थान पर रखते हैं। उन्होंने अब तक अकेले ही 10 क्विंटल से अधिक कचरा साफ किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+