पीएम मोदी तेलंगाना में 21500 करोड़ के कौन- कौन से प्रोजेक्ट्स की देंगे सौगात, जानिए

तेलंगाना में बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर पीएम मोदी राज्य को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। इसका ऐलान मंच से पीएम 1 और 3 अक्टूबर को अपने तेलंगाना दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में केंद्र की ओर शुरू की जाने वाली कई परियोजनाओं का ऐलान करेंगे। पीएम मोदी निजामाबाद में 3 अक्टूबर को 8,021 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे विकास के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे। पीएम मोदी तेलंगाना विजिट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि केंद्र की ओर राज्य में 1,600 मेगावाट की बिजली परियोजनाओं का निर्माण किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 800 मेगावाट की क्षमता वाली एनटीपीसी रामागुंडम परियोजना के अगले चरण का उद्घाटन दिसंबर में किया जा सकता है।

PM Modi gift projects Telangana

पीएम के तेलंगाना दौरे के साथ ही भाजपा का राज्य में चुनावी मिशन शुरू हो रहा है। पीएम को दौरे से पहले तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने सत्तारूढ़ बीआरएस प्रमुख व सीएम के. चंद्रशेखर राव को गन पार्क में शहीद स्मारक पर उनके साथ खुली बहस की चुनौती है। उन्होंने कहा की राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार ने पिछले 9 वर्षों में 9 लाख करोड़ रुपए दिए हैं।

जी किशन रेड्डी ने कहा कि सीएम केसीआर ममता बनर्जी, एमके स्टालिन और यहां तक ​​कि सीपीएम के मुख्यमंत्री से भी मिलते हैं। लेकिन अगर मोदी विकास कार्यक्रमों में शामिल होने की बात आएगी तो वे नहीं जाएंगे। ऐसे में लोगों को इस बात विचार करना चाहिए क्या तेलंगाना को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है।

जी किशन रेड्डी ने करीमनगर में कथित तौर पर एमआईएम कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा महासचिव बंदी संजय के आवास पर धमकी और तस्वीरें लिखे जाने की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि, "हर बार जब मोदी तेलंगाना आते हैं, तो मुख्यमंत्री के फार्महाउस पर कुछ डिजाइन किया जाता है। प्रगति भवन में कुछ लिखा जाता है और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है। लेकिन अब इसके लिए बीआरएस, एमआईएम और कांग्रेस के लिए समाज एकजुट होगा।" उन्होंने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बीआरएस सरकार द्वारा नरजअंदाज किए जा रहे एमआईएम के अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+