PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में 1 हजार केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में 1 हजार केंद्रों पर होगा वैक्सीनेशन

देहरादून 13 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर उत्तराखंड में एक हजार केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। सरकार ने इस दिन दो लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा है। विभाग उम्मीद कर रहा है कि इसी दिन राज्य में एक करोड़ व्यक्तियों को डोज लगाने का लक्ष्य भी हासिल हो जाएगा। प्रदेश सरकार दिसंबर 2021 तक शत-प्रतिशत टीकाकरण करने की बात कह चुकी है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

Narendra Modi

इस कड़ी में सरकार ने 17 सितंबर को वृहद स्तर पर टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को आगामी 17 सितंबर को प्रदेश में एक हजार टीकाकरण केंद्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसमें शहरी एवं ग्रामीण, दोनों क्षेत्र शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के टीकों की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में हर स्थिति में 100 प्रतिशत टीकाकरण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए 14 सितंबर को सचिवालय में सभी जिलों के जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की जाएगी, जिसमें महा टीकाकरण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी।

इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एवं महानिदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को बीते माह टीके की 35 लाख डोज मिली हैं, जिसमें से 25 लाख ही लग पाई हैं। सरकार का प्रयास है कि केंद्र से टीके की अधिक से अधिक डोज हासिल की जाएं। इसके लिए वह लगातार केंद्रीय मंत्री के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सेवी संस्था और निजी संस्थाओं से भी अधिक से अधिक व्यक्तियों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करने की अपील की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+