मुख्यमंत्री भगवंत मान की पूर्व मंत्री सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की लोगों ने की प्रशंसा
सुजानपुर, 27 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा करप्शन केस के मामले में अपने ही पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सिगला के खिलाफ जो कार्रवाई की गई है, उसकी बुद्धिजीवियों द्वारा सराहना की गई। उन्होंने कहा पंजाब सरकार द्वारा अच्छा फैसला किया गया है। सभी विभागों के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी से अपना कार्य करना चाहिए।

प्रिसिपल त्रिभुवन सिंह चेयरमैन सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने जो अपने मंत्री पर कार्रवाई की है वह हिदुस्तान में एक इतिहास बना है। इससे अन्य विभागों के अधिकारियों को भी सबक लेना चाहिए कि जनता के कार्य समय पर करें। डा. दर्शन त्रिपाठी ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी इससे सबक लेना चाहिए कि जनता के कार्य समय पर करें।
रजिदर धीमान प्रधान पीएसएसएफ ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी फिक्स करनी चाहिए कि जनता के कार्य समय पर हों। जो अधिकारी व कर्मचारी समय पर जनता के कार्य नहीं कर रहे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। डाक्टर लेखराज प्रधान दिशा दिशा साहित्य मंच ने कहा कि सबको ऐसे फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सराहना करनी चाहिए।
करण सिंह ने कहा कि सीएम के फैसले से हम सभी को सबक लेना चाहिए कि सभी लोग अपना कार्य ईमानदारी से करें। एडवोकेट ललित महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जो खटकर कलां में शपथ लेकर जनता के लिए कार्य शुरू किया गया था। उसी के तहत करप्शन के खिलाफ अपने मंत्री विजय सिगला के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आम आदमी पार्टी पंजाब में अच्छा कार्य कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications